{"_id":"5da610708ebc3e015255ab11","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly38034774","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की बर्बरता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की बर्बरता, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया कलां। गांव पलिया खुर्द में आठ अक्तूबर को एक युवक की पिटाई में बर्बरता की हदें पार कर दी। उसे खंभे और बुग्गी में बांधकर जमकर पीटा। लोग उसकी पिटाई देख सहम गए। वह हमलावरों का विरोध करने का साहस भी नहीं जुटा पाए। पिटाई का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल हुए एक वीडियो में युवक को खंभे से बांधकर महिला बेल्टों से पीट रही है। दूसरे वीडियो में पुलिस पीटते हुए नजर आ रही है।
मामला भी तब सुर्खियों में आया जब यह वीडियो वायरल हुआ। इसमें पिट रहा युवक पलिया के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी 25 वर्षीय महेश पुत्र मिहीलाल है। उसने घटना के बाद ही पुलिस को तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उसने अपने गांव निवासी मित्र रियासत को आठ हजार रुपये उधार दिए थे। घटना की सुबह करीब आठ बजे वह यह रकम लेने गया तो उसे शाम को यह रकम देने को कहा। शाम को वह गया तो रियासत की पत्नी बाहर आई। उसने कहा कि वह घर पर नहीं है। तब उसने त्यौहार के चलते रुपयों की आवश्यकता जताई। आरोप है कि इसके बाद उसकी पत्नी ने गाली गलौज शुरू कर दी। फिर ग्राम प्रधान अपने कई लोगों के साथ आ गए। उसको पहले रोड किनारे लगे एक खंभे से बांधकर पीटा। फिर उसको एक बुग्गी में बांधकर पिटाई की। इस बीच कुल्हाड़ी मारने का प्रयास किया, सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। वह पीड़ित को लेकर थाने आई, लेकिन आरोपियों में ग्राम प्रधान शामिल होने से पुलिस ने ढिलाई बरती और कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि यहां आरोपियों ने उससे सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया तब वह थाने से छूटा। पीड़ित छह दिन से सीओ और थाना के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई है।
मामले में पुलिस के लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की होगी।
शैलेंद्र लाल, एएसपी