फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

भाजपा नेता की बेटी की चेन लूटकर बदमाश भागे

Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। चेन स्नैचर गिरोह ने सोमवार को एक बार फिर सदर कोतवाली पुलिस को चुनौती दी। कोचिंग पढ़ने जाने के लिए घर से बाहर निकली छात्रा की चेन लूटकर लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। स्नैचरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा की पुत्री पूर्णिमा मिश्रा नेट परीक्षा की तैयारी कर रही है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर दो बाइक सवार लुटेरे गली से होते हुए आ गए। छात्रा से कुछ दूरी पर अपनी बाइक रोक दी। बाइक से उतरकर पीछे बैठा लुटेरा छात्रा के पास पहुंचा। छात्रा कुछ समझ पाती। इससे पहले उसने उसकी चेन लूट ली। छीनाझपटी में चेन दो टुकड़ों में बंट गई। छात्रा के शोर करने पर जब तक आसपास के लोग कुछ समझते और मौके पर आते। इससे पहले लुटेरे बाइक से भाग निकले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। छात्रा से पूछताछ की। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान पास में लगे एक कैमरे में लुटेरों की फुटेज कैद हो गई। पुलिस फुटेज लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। दो दिन पहले बाइक सवार दो लुटेरे डीएम बंगले के सामने से ऑफिसर कॉलोनी निवासी नलिनी श्रीवास्तव के कुंडल नोच लिए थे। शहर में एकाएक बढ़ी चेन स्नैचिंग की घटनाओं से दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे पहले काशीनगर में ही बुजुर्ग महिला के कुंडल नोचकर बाइक सवार लुटेरे भाग निकले थे। पुलिस ने घटना की आज तक न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरों को तलाश सकी। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed