फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

बरेली: आपस में प्यार कर बैठे सगे भाई-बहन, मंदिर में जाकर कर ली शादी

Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
crimc
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) कस्बे की एक युवती जब अपने बड़े भाई के साथ लखनऊ से घर लौटी तो उसकी मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया देखकर घरवाले दंग रह गए। कारण पूछने पर भाई-बहन ने बताया की उन्होंने आपस में ही शादी कर ली है, तो परिवारवालों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन


घटना लखीमपुर खीरी के बौधि खुर्द गांव की है, जहां सगे भाई-बहन को एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने चुपके से लखनऊ जाकर मंदिर में शादी कर ली। सगे भाई-बहन की शादी की खबर से पूरे गांव के लोग खुद को शर्मसार बता रहे हैं। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के इस परिवार में युवक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। गांव वाले बताते हैं कि दूसरी बहन के साथ उसके अजीबोगरीब संबंधों को लेकर गांव में पहले से ही चर्चाएं थीं, मगर किसी को यह अंदाजा नहीं था कि दोनों ऐसा कदम उठा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कोलकाता में मजूदरी करता था, एक साल पहले वह अपना काम-धंधा छोड़कर गांव आ गया था। बताया गया कि आठ दिन पहले वह अपनी बहन के साथ चुपचाप घर से निकल गया और लखनऊ जाकर मंदिर में शादी कर ली। पांच दिन पहले जब वो दोनों एकसाथ घर लौटे तो परिवार और गांव के लोग हक्के-बक्के रह गए। 

दोनों के कारनामे के बारे में जानने के बाद जब परिजनों ने सख्ती बरती तो, उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। इसके बाद वे दिल्ली जाने के लिए शनिवार को घर से निकल पड़े। दोनों बस से शाहजहांपुर पहुंचे। वहां से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे तो जीआरपी को उन दोनों को देखकर कुछ शक हुआ। 

तलाशी ली गई तो युवक की जेब से सल्फास की डिब्बी मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने असलियत बता दी। इसके बाद जीआरपी ने मोहम्मदी थाना पुलिस को सूचना दी। वहां से पुलिस दोनों को साथ लेकर आई। लड़की को पिता की सुपुर्दगी में देने के बाद युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed