फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

चर्च पर हमले में फाइनल रिपोर्ट लगाने वाले विवेचक को देना होगा हिसाब

Wed, 09 Oct 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। क्राइस्ट चर्च पर बम से हमला करने के मामले में विवेचक पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। इससे अब विवेचक पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

पुराने एसपी बंगले के पास मोहल्ला कपूरथला स्थित क्राइस्ट चर्च पर 17 सितंबर 2016 को दो बमों से हमला किया गया था। धमका इतना तेज था कि खिड़कियों में लगी लोहे की ग्रिल की पत्तियां उखड़ गईं थीं। पादरी सीएल लायल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की थी, लेकिन घटना के खुलासे में रुचि नहीं ली थी। विवेचक एसआई रफी आलम ने अभियुक्तों के प्रकाश में न आने का कारण दर्शाते हुए करीब आठ माह बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इधर एटीएस ने स्वत: मामले को संज्ञान में लेकर जांच की तो पूरा केस खुल गया। एटीएस की जांच रिपोर्ट में घटना का मास्टरमाइंड बहराइच का कमरू निकला। एटीएस ने घटना में शामिल छह लोगों के नामों का भी खुलासा किया था। सोमवार को एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल थाना धौरहरा के गांव सिसैया कलां निवासी रामलाल और थाना निघासन के गांव हरसिंगपुर निवासी सज्जन अली को गिरफ्तार कर लिया था। उनके बयानों से साफ हो गया था कि बम फेंके जाना कोई साधारण घटना नहीं थी, बल्कि यह सुनियोजित हमला था। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच में विवेचक रफी आलम की लापरवाही मानी है। एसपी पूनम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद विवेचक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed