{"_id":"5d9b8cac8ebc3e93c418bd97","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly379274753","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख रुपये के लिए शौहर ने दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख रुपये के लिए शौहर ने दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शौहर ने निकाह के तीन महीने बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
थाना व कसबा खीरी निवासी असमा बेगम सोमवार की शाम सदर कोतवाली पहुंची। उसने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 22 जून 19 को लखीमपुर शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी शादमान से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद शौहर और ससुराल के अन्य लोगों ने मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने को कहा। उसने जब यह बात अपने घर वालों को बताई तो घर वालों ने आर्थिक स्थित ठीक न होने की बात कहते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इससे नाराज शौहर और ससुराल के अन्य लोग उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 22 सितंबर को शौहर, सास, ननद, देवर, नंदोई आदि ने मिलकर उसे काफी मारापीटा। शौहर ने तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। करीब 10 दिनों तक भूखा-प्यासा रखा। मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे। किसी तरह से उसने पहली अक्तूबर को अपने भाई को खबर की। भाई ने मोहल्ले वालों की मदद से उसे छुड़ाया और मायके लाया। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।