{"_id":"5d93a72f8ebc3e93b774f6d5","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly378500034","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने चोर माल समेट कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने चोर माल समेट कर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के तनाजा गांव में सोमवार रात चोरों नेे घर से नकदी, बर्तन, गैस सिलिंडर चूल्हा और सोलर लाइट समेत हजारों का सामान चोरी कर भाग गए। आहट पर जागे मकान मालिक ने चोरों का पीछा किया पर वह हत्थे नहीं लगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
तनाजा गांव निवासी रामकुमार पुत्र हजारी लाल ने बताया कि सोमवार देर रात जीने के सहारे से चोर घर मे घुस आए। कमरे में रखी बैग से छह हजार रुपये, सिलिंडर, गैस चूल्हा, तांबे और पीतल के भारी बर्तन, कुछ कागजात सहित करीब पचास हजार का सामान समेट लिया। चोरों ने आंगन में लगे सोलर लाइट भी खोल ली। इस बीच घर वालों को कुछ आहट लगी। जाग होने पर चोर सारा समान बटोर कर भाग खड़े हुए। घर वालों ने शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने को कोशिश की पर चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों का भूमि विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।