फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Created a world record for the longest poetess Maha Kumbh

Lakhimpur Kheri News: सबसे लंबे कवियत्री महाकुंभ का विश्व कीर्तिमान बनाया

Mon, 15 Sep 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Created a world record for the longest poetess Maha Kumbh
गोला के आयोजन स्थल पर निर्णायक के साथ कीर्तिमान स्थापित होने पर खुशी जताती कवियत्री। संवाद।
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के लिए हिंदी दिवस काफी महत्वपूर्ण रहा, जब कपिलश फाउंडेशन के तत्वावधान में दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किए गए। द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स, दुबई द्वारा नियुक्त जज समीर कुमार की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में दोनों कीर्तिमान बने।
विज्ञापन

रविवार शाम नगर के रॉयल सभागार में स्थानीय एवं देश की नामचीन 105 कवियत्रियों ने मिलकर 51 घंटे से अधिक समय का अनवरत सबसे लंबे कवियत्री महाकुंभ काव्य सम्मेलन का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। आयोजक मंडल के कवि श्रीकांत तिवारी ने जज समीर कुमार की देखरेख में 100 मिनट में 75 दोहे रचकर विश्व कीर्तिमान बनाया। दो कीर्तिमान एक साथ बनने पर काव्य एवं साहित्य प्रेमियों ने खुशी जाहिर की और कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनय तिवारी और पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने श्रीकांत तिवारी और आयोजक मंडल के लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस विराट आयोजन में सुफलता त्रिपाठी (लखनऊ), शेफालिका झा (बिहार), दिव्या मीरा (लखनऊ), रेखा बोरा (लखनऊ), मीनाक्षी शुक्ला (लखनऊ), मनीषा जोशी (नोएडा), डॉ. कुसुम चौधरी (लखनऊ), इशरत सुल्ताना (लखनऊ), संदीपिका दीक्षित (लखनऊ), सीमा मिश्रा (सीतापुर), स्वाति गोयल (गाजियाबाद), लक्ष्मी कनोडिया (खुर्जा), गुंजन अग्रवाल (कासगंज), रोशनी कुंवर (उत्तराखंड), सावित्री जावड़ा (हरियाणा), अंजलि डुडेजा (दिल्ली), सुमन श्री मिश्रा (भोपाल), स्मिता तिवारी (गोला गोकर्णनाथ) गीतांजली गुप्ता, अनन्या शुक्ला, सोनम वर्मा (लखीमपुर) बिंदुप्रभा (सीतापुर), प्रिया मिश्रा, कपिलश अध्यक्ष शिप्रा खरे सहित 105 कवियत्रियों ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अवनि पांडे, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. वीबी धुरिया, नानकचंद वर्मा, सुधीर अवस्थी, यतीशचंद्र शुक्ल, वैद्य रामजी रस्तोगी, बीपी मिश्र, रविसुत शुक्ल, अभय शुक्ला, रमाकांत चौधरी और कल्पना तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed