फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CPI-ML the marches, performed

भाकपा माले ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन किया

Mon, 23 Mar 2015 07:16 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 23 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
CPI-ML the marches, performed
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद हुई सभा में पोलित ब्यूरो सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि गुलामी के खिलाफ भगत सिंह ने शहादत दी थी उनकी सोच थी कि भारत आजाद होगा और यहां के बाशिंदे भी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत आज भी गुलाम है पहले उसे गुलाम बनाने वाले अंग्रेज थे अब भारत के पूंजीपतियों ने उसे गुलाम बना डाला है। आज भारत की संपदा, जंगल, जल और जमीन बहुराष्ट्रीय कंपनियाें को दिए जा रहे हैं। यह काम देश की सरकार का है जो पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बनी हुई है। उन्होंने मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को इसका उदाहरण बताया। सभा को किसान महासभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमलेश राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह के देश में किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। कहा कि सरकारें किसान को उनका हक और उनके अधिकारों को बरकार करें तभी शहीदों को श्रद्धाजंलि मिलेगी। सभा को रामदुलारे, रामकिशुन आदि ने भी संबोधित किया और इस दौरान तमाम माले पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed