फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cow slaughter in Laljipurwa and Ludhoni, remains found on canal track

Lakhimpur Kheri News: लालजीपुरवा और लुधौनी में गोकशी, नहर पटरी पर मिले अवशेष

Sat, 05 Oct 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter in Laljipurwa and Ludhoni, remains found on canal track
लालजीपुरवा और लुधौनी गांव में गोकशी की सूचना के बाद मौजूद पुलिस और ग्रामीण। सोशल मीडिया
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर गांव लालजीपुरवा और खमरिया थाना क्षेत्र के गांव लुधौनी में शुक्रवार तड़केे अज्ञात आरोपियों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया। दोनों वारदातों में आरोपियों ने दो-दो गोवंशीय पशुओं की हत्या कर अवशेष नहर पटरी पर डाल दिए। गोकशी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

लालजीपुरवा गांव के उत्तर नगर पटरी पर शुक्रवार को दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। वहीं सीतापुर जिले की सीमा पर लुधौनी गांव में भी गोकशी की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंशों के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन कर दिया। उधर छह दिन पहले धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर थाना पढ़ुवा क्षेत्र के चंदपुरा में भी इसी तरह दो गोवंशीय पशुओं का मामला सामने आया था। गोकशी की वारदातों के बाद गोरक्षकों व हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पुलिस ने गोरक्षकों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौरहरा सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि ऐसा लग रह है कि दहशत फैलाने के लिए कोई घुमंतू गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। धौरहरा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र, खमरिया प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय, सर्विलांस टीम के साथ आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------


पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
पढ़ुआ थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में 29 सितंबर को दो गोवंशीय पशुओं की हत्या के बाद एक सप्ताह भी नहीं बीता कि अपराधियों ने फिर दो गोवंशीय पशुओं की हत्याकर डाली। पिछले सप्ताह की घटना और शुक्रवार को हुई घटनाएं एक जैसी हैं। यदि कोई घुमंतू गिरोह दहशत फैलाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, तो और भी ज्यादा चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने बताया कि पढ़ुवा की घटना में यदि सही से पड़ताल की गई होती, तो शायद यह घटना नहीं होती।

-----------
गोकशी कहीं... सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश तो नहीं

धौरहरा। नवरात्र के दूसरे दिन कोतवाली और खमरिया थाना क्षेत्र में गोकशी कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। लालजीपुरवा और लुधौनी दोनों स्थानों पर दो गोवंशीय पशुओं की हत्या कर अवशेष फेंके गए। इससे पहले पढ़ुआ थाना क्षेत्र के चंदपुरा में भी इसी तरह दो गोवंशीय पशुओं की हत्या हो चुकी है। हालांकि पुलिस इसे एक साजिश मानकर चल रही है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि कोई साजिश है। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। कोई गैंग है, जो हाईवे पर ऐसी वारदात कर रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed