फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court

जिला अधिवक्ता संघ: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान आज

Sat, 18 Jan 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
court
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के लिए पिछले दो महीने से चल रही दावेदारों की तैयारियों का इम्तिहान शनिवार को होगा। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले मतदान में 1716 मतदाता बैलेट पेपर पर दावेदारों की किस्मत का फैसला लिखेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि मतदान के लिए कुल आठ काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें एक काउंटर पर आजीवन सदस्यता वाले वकील वोट डालेंगे। मतगणना कक्ष में प्रत्येक काउंटर पर दो-दो चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। जबकि सेंट्रल टेबिल पर मुख्य चुनाव अधिकारी सहयोगी चुनाव अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

50 मीटर तक नहीं होगा चुनाव प्रचार
मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया आदर्श आचार संहिता के मुताबिक मतदान कक्ष से 50 मीटर की त्रिज्या में चुनाव प्रचार नहीं होगा। न ही पोस्टर बैनर आदि लगाए जाएंगे। मतदान कक्ष में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ उन मतदाता सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास बार काउंसिल या जिला अधिवक्ता संघ का परिचय पत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्त्र-शस्त्र का प्रवेश प्रतिबंधित
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी विजय आनंद ने शहर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार मिश्र के साथ मिलकर रणनीति तैयार की है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर बैरीकेटिंग व चेकपोस्ट बनाए जाएंगे, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सादी वर्दी में पुलिस भी तैनात रहेगी।

तो ऐसे होगी कचहरी की सुरक्षा
कचहरी स्थित सीजेएम कोर्ट में घुसकर गोलीबारी करने की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले की कचहरी की व्यवस्था को दुरुस्त करने को प्राथमिकता से लिया था, हाईकोर्ट ने भी जनहित याचिका के रूप मे सुनवाई के बाद जिला अदालतों की सुरक्षा का खाका तैयार करने के आदेश दिए थे, इसी कड़ी में जिले के एक न्यायिक अधिकारी ने जब गुरुवार को सुरक्षा देखी तो हैरत में रह गए। एसपी स्तर पर उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के मुताबिक 42 सुरक्षाकर्मी तैनात होने थे, लेकिन स्थलीय सत्यापन के दौरान केवल 24 पुलिसकर्मी ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मिले, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस मसले को मॉनीटरिंग सेल की बैठक में रखने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed