{"_id":"5e21b1f08ebc3e7d621c068c","slug":"court-lakhimpur-news-bly3923112177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन: अफसर अली अध्यक्ष और मंत्री बने फजल व अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन: अफसर अली अध्यक्ष और मंत्री बने फजल व अरुण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। चार बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अफसर अली ने 28 मतों से जीत दर्ज की। वहीं मंत्री पद पर फजल अहमद और अरुण अवस्थी को बराबर मत मिले। जिस पर दोनों को मंत्री घोषित किया गया।
शुक्रवार को बारिश होने के बाद भी मतदाता अधिवक्ताओं का तांता लगा रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्रा, सहायक चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा, मधुसूदन तिवारी, रविंद्र शर्मा, सुनील शुक्ला, भागीरथ शाक्य, गुलाम वारिस खान आदि की उपस्थिति में सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ जो चार बजे तक चला। इसमें 111 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर अफसर अली को 58, श्रीष द्विवेदी को 30 व रामप्रकाश पाल को 23 मत मिले। इस तरह अफसर अली 28 मतों से विजयी रहे।
मंत्री पद पर अरुण कुमार अवस्थी को 37, बनारसी लाल को 15, भानू प्रताप गुप्ता को 22 व फजल अहमद को 37 मत मिले। अरुण और फजल अहमद संयुक्त रूप से मंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर रामनरेश को 63, जयप्रकाश चौबे को 46 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विशाल श्रीवास्तव को 59, उपेंद्र राना को 51, संयुक्त मंत्री पद पर विनय कुमार सिंह को 69 और रविकांत को 4 मत मिले। जबकि अंकेक्षक पद पर एमयू खान और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर रविंद्र गुप्ता पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। परिणाम की घोषणा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने विजेताओं का मुंह मीठा कराया और फूल मालाओं से लादकर विजेताओं का स्वागत किया।