फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Union Minister Ajay Mishra 22 Yrs Old Case And Son Ashish Mishra Bail Plea Hearing Today News In Hindi

अहम है आज का दिन : केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के खिलाफ 22 साल पुराना केस तो बेटे आशीष की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई, यह है मामला

Mon, 11 Jul 2022 05:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Jul 2022 05:38 AM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्र के लिए सोमवार का दिन अहम रहने वाला है। दोनों के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सोमवार को सुनवाई होनी है। जिसमें तिकुनिया हिंसा में आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी और उनके पिता अजय मिश्र टेनी की प्रभात हत्याकांड में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
Union Minister Ajay Mishra 22 Yrs Old Case And Son Ashish Mishra Bail Plea Hearing Today News In Hindi
आशीष मिश्र व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्र के लिए सोमवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। यह संयोग है कि पिता अजय मिश्र टेनी के खिलाफ हाईकोर्ट में जहां 22 साल पुराने मामले में सुनवाई है तो वहीं तिकुनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर भी सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। अदालत का फैसला ही यह तय करेगा कि मंत्री और उनके बेटे का क्या होगा?

विज्ञापन


22 साल पुराने प्रभात गुप्ता की हत्या में हाईकोर्ट की एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ मुकदमा लिस्ट हुआ है। मामले में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट कई बार आदेश कर चुका है। सोमवार को कोर्ट नंबर एक और दो की डबल बेंच में जस्टिस रमेश सिन्हा और सरोज यादव सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन

उधर, तिकुनिया हिंसा के आरोपी व मंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू के खिलाफ भी 11 जुलाई को हाईकोर्ट लखनऊ में जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। जस्टिस कृष्ण पहल की बेंच में आशीष मिश्रा की जमानत की सुनवाई लगातार जारी है। इससे पहले आठ जुलाई को आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर बहस हुई थी, जिसके बाद अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी।

प्रभात हत्याकांड की पैरवी कर रहे राजीव गुप्ता का कहना है कि उनके भाई की आठ जुलाई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 22 सालों से न्याय मांग रहे हैं, ईश्वर अब न्याय कर रहा है, जिसकी अंतिम सुनवाई 11 जुलाई को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में डबल बेंच करेगी। 22 साल बाद ही 11 जुलाई को ही अजय मिश्र टेनी के खिलाफ प्रभात गुप्ता हत्याकांड का मुकदमा फिर से सुने जाने के लिए एमपी-एमएलए हाईकोर्ट तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed