फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Counting : the perturbations perturbations

मतगणना: अव्यवस्थाएं ही अव्यवस्थाएं

Sun, 01 Nov 2015 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Counting : the perturbations perturbations
जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मतगणना कार्य के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भले ही सुबह आठ बजे का समय निर्धारित किया था, लेकिन जिले में मतगणना को लेकर अव्यवस्थाएं इस कदर हावी रहीं कि बेहजम, नकहा, फूलबेहड़, रमियाबेहड़, पलिया, कुंभी, निघासन समेत कई ब्लाकों में मतगणना का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू हो पाया। लखीमपुर ब्लाक की मतगणना देवकली रोड स्थिति धर्मसभा इंटर कॉलेज में शुरू हुई। यहां मतगणना का कार्य बेहद सुस्त रहा। जिसकी वजह से 12.45 बजे बीडीसी का पहला परिणाम आ सका।
विज्ञापन

बेहजम में अव्यवस्थाओं के चलते मतगणना शुरू होने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लगा। यहां टेबिलों पर कर्मचारी ही देर से पहुंचे। आलम यह था कि सवा 11 बजे तक मतगणना का कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सका था। कुंभी ब्लाक में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन मतों की गिनती साढ़े नौ बजे के बाद ही शुरू हो पाई। बिजुआ ब्लाक में मतगणना की शुरुआत नौ बजे के करीब शुरू हो गई थी, लेकिन यहां मतपेटियां खोलने में ही गणना पर्यवेक्षकों को काफी समय लग गया, जिसकी वजह से वोटों की गिनती नौ बजे के बाद ही शुरू हो पाई। इसी तरह लखीमपुर, फूलबेहड़, नकहा, धौरहरा, रमियाबेहड़, पसगवां, मोहम्मदी ब्लाकों में भी कमोवेश यहीं स्थिति रही।
विज्ञापन

कहीं मतपेटी खुलने में देरी हुई तो कहीं अव्यवस्थाओं के चलते मतगणना देर से शुरू हो पाई। मतगणना में लेटलतीफी की वजह से एसडीएम और आरओ संबंधित न्याय पंचायतों के एआरओ को बार-बार हिदायत देते रहे, लेकिन वोटों की गिनती शुरू करने में कोई खास तेजी नहीं दिखाई पड़ी। वोटों की गिनती के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित करने में भी काफी लेटलतीफी की गई। जिसके  कारण कई प्रत्याशियों और उनके एजेंटों से भी गणना पर्यवेक्षकों और एआरओ की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहा और कालाआम पकरिया का सबसे पहले आया परिणाम
लखीमपुर ब्लाक में सबसे पहले वार्ड संख्या आठ चौराहा से 12.45 बजे बीडीसी का चुनाव परिणाम आया। यहां दशरथ प्रसाद चुनाव जीते हैं। वहीं दूसरा परिणाम 1.25 बजे कालाआम पकरिया का आ पाया। जहां अनुज कुमार बीडीसी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। करीब दो बजे के बाद टेबिलों से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के परिणाम आने शुरू हुए।
मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने से मना करने पर हंगामा
रविवार को सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मतगणना स्थल पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। मतगणना स्थल पर सिर्फ  प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही अंदर जाने दिया जा रहा था। इस दौरान अंदर जाते समय मोबाइल ले जाने को लेकर प्रत्याशियों, एजेंटों से पुलिस कर्मियों की काफी नोकझोंक भी हुई। प्रत्याशी और एजेंटों ने काफी देर तक मतगणनास्थल के बाहर हंगामा भी किया।
पलिया में भी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई मतगणना
पलियाकलां। 114 बीडीसी और पांच जिला पंचायत सीटों के लिए यहां हुए मतदान के बाद यहां रविवार को मतगणना मंडी समिति में हुई। इसकी शुरुआत देरी से हुई और फिर इसी देरी और कर्मियों की सुस्ती के चलते वह देररात तक जारी रही। जिला पंचायत सदस्यों कोई भी परिणाम देरशाम तक नहीं मिल सका। इसके साथ ही तमाम अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं और इससे कर्मी और एजेंट परेशान दिखाई दिए।
आठ बजे के बजाए मतगणना सुबह 8.45 बजे शुरू हो पाई। देरी के चलते गेट पर एजेंटों की भारी भीड़ जमा हो गई और फिर पुलिस ने प्रवेश के लिए उनकी कतार लगवा कर ही उन्हें प्रवेश दिया। मतगणना में 257 बूथों पर पड़े वोटों को गिनने के लिए बीडीसी के 11 और जिला पंचायत के 11 काउंटर बनाए गए। धीमी मतगणना को लेकर उम्मीदवारों और कर्मियों के बीच खाई बनी रही। सुबह डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया ने मतगणना स्थल का जायजा लिया और कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। मतगणना में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। प्रशासन की ओर से मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों के खाने और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। देरशाम तक पलिया प्रथम सीट की गणना नहीं शुरू हो पाई थी। यहां पलिया पंचम सीट पर भी मतगणना काफी धीमी रही। जिससे इस सीट के उम्मीदवार काफी परेशान रहे। देरशाम तक यहां 23 हजार वोटों में महज तीन चार हजार वोट ही गिने जा सके थे। मतगणना स्थल के बाहर परिणाम जानने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। इससे पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर जाम की स्थिति रही। देररात तक मतगणना जारी थी।
लखीमपुर ब्लाक के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य
वार्ड संख्या           निर्वाचित सदस्य 
04                       देशराज
11                       कल्पना देवी
12                       रामबलि
13                       संजीव कुमार
14                        बालगोविंद
15                        असगर अली
17                        मोहम्मद नाजिर
25                        लल्ला सिंह
27                        शिवदर्शन
39                        शकील खां
40                        फेरूलाल
41                         गीता
56                        रामखेलावन
57                        शिवशर्मा यादव
58                        शिवप्रसाद
59                         शारदाप्रसाद
60                         अनुज कुमार
78                         नूरजहां
82                         पिंकी
86                         सुनील कुमार सिंह
87                          अनुराग
98                          रामचंद्र
99                          सुरेश चंद

100                         अनीस अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed