फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Counted achievements of Yogi government, stole eyes from basic problems

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, मूलभूत समस्याओं से नजरें चुराईं

Mon, 20 Sep 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Counted achievements of Yogi government, stole eyes from basic problems
योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता करते केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर गृह राज्यमंत्री ने की प्रेसवार्ता

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। विकास योजनाओं से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़कों के मामले में तमाम उपलब्धियां तो गिनाईं, मगर शहर की खस्ताहाल सड़कें एवं जिला अस्पताल में दवाओं का अभाव के सवाल पर कन्नी काट गए।
रविवार को कलक्ट्रेट सभगार में आयोजित प्रेसवार्ता में खीरी सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद से प्रदेश में विकास को लेकर बड़ा परिवर्तन आया है। सूबे से लेकर जिले में सड़कों का जाल फैलाया जा रहा है। जिले के ब्लॉक मुख्यालयों को टू-लेने से जोड़ा जा रहा है। जिले में 108 किलोमीटर सड़कों को चौड़ीकरण हुआ है। तीन सौ अधिक नई सड़कें बनी हैं। वहीं 111 छोटे बड़े सहित दस लघु सेतु का निर्माण शुरू हुआ है। इसमें से अधिकतर बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है कि सरकार अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का रिपोट कार्ड जनता के सामने रखे। इसी के तहत प्रेसवार्ता हो रही है। वहीं बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका विकास सिर्फ मूर्ति लगाने तक सीमित था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में घोटाले हुए, जिस कारण कई डॉक्टरों की जानें गईं और तमाम रसूखदार जेल गए। वहीं सपा सरकार में माफिया दरबार लगाते थे, लेकिन अब सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि देश की रैकिंग में आज यूपी दूसरे नंबर में है। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, मेडिकल कॉलेज, ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस सेंटर, किसान सम्मान निधि, किसानों का बकाया भुगतान कराना बताया है। वार्ता में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं की कमी और खस्ताहाल सड़कों के सवाल पर दिया आश्वासन

जिले के विकास का दावा कर रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जिला अस्पताल में दवाओं का संकट और शहर की खस्ताहाल सड़कों के अमर उजाला के सवाल पर कन्नी काटते दिखे। उन्होंने सिर्फ दिखवाने का आश्वासन दिया, जबकि शहर में आने के रास्ते से लेकर उनके संसदीय कार्यालय तक जाने वाले रास्ते में ही तमाम गड्ढे हैं। यहीं नहीं कार्यालय से चंद कदम दूर शाहपुरा कोठी चौराह से गड्ढों की वजह से निकलना मुश्किल है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की बेहतर सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता

तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की सुविधा दे रही है। कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। जनता सुखी तो देश सुखी, यही भाजपा की मंशा है। इस दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति ने उनसे रेलवे रोड से कॉलेज तक सीसी मार्ग का निर्माण, कॉलेज में प्रकाश की व्यवस्था, खेल स्टेडियम और एक डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की। समाज सेवी संस्था तराई विकास संस्थान ने भी मैलानी बहराइच के बीच मीटर गेज को ब्रॉडगेज रेल लाइन में बदलने, तिकुनिया कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने, रेलवे रोड का निर्माण कराए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक आशीष अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, कैलाश गोयल, धीरज मित्तल, पुरुषोत्तम गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद

कमजोर नेतृत्व, हताशा ही तय करेगी कांग्रेस की हार

निघासन। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस का कमजोर नेतृत्व, उनकी हताशा और निराशा आदि फैक्टर मिलकर उसकी करारी हार तय करेंगे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों तक पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed