फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Council members wrote letters to Chairman

पालिका सदस्यों ने लिखा चेयरमैन को पत्र

Tue, 23 Feb 2016 07:46 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Tue, 23 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Council members wrote letters to Chairman
 नगर पालिका के सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष को एक पत्र भेजा है, जिसमें नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का वेतन भुगतान किए जाने का अनुरोध किया गया है। हड़ताल के समय हुए समझौते को याद दिलाते हुए उन्होंने वेतन कटौती न किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पालिका के समस्त कर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराने के लिए सदस्य गणों ने निर्णय लेते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें किसी भी कर्मी के वेतन की कटौती न किया जाना भी शामिल है, लेकिन उनके द्वारा पालिका कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। लिए गए निर्णय के सम्मान में पालिका के कर्मियों का वेतन भुगतान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष ने फिर भेजा पत्र, वेतन संबंधी निर्देश की मांग
पलियाकलां। पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने एसडीएम/अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर कहा  है कि 25 जनवरी से एक फरवरी 2016 तक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई थी। इस अवधि के वेतन का भुगतान किए जाने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों से स्पष्ट निर्देश प्राप्त कर अवगत कराने की अपेक्षा की गई थी ताकि वेतन के भुगतान पर विचार किया जा सके, लेकिन अभी तक इस पर किसी भी प्रकार की अग्रिम कार्रवाई से अवगत नहीं कराया गया है। जिससे कर्मियों का वेतन भुगतान लंबित हैं। पत्र में जल्द ही नगर विकास विभाग सचिव, स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक, डीएम से पत्राचार कर प्राप्त निर्देशों से अवगत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed