{"_id":"5e3db7f38ebc3ee59c6365a0","slug":"corona-virus-in-lakhimpur-lakhimpur-news-bly3950104168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ से युवक को मिली निजात, रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ से युवक को मिली निजात, रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चीन में कोरोना वायरस के चलते सदर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे युवक, उसके घरवाले और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
शहर से सटे कस्बा निवासी एक 24 वर्षीय युवक चीन के नाइजिंग में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए 2017 में चीन गया था। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण युवक एक फरवरी को अपने घर आ गया। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर युवक भी तनाव में आ गया। ऐसे में वह बुधवार को अपनी जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उसे वार्ड में भर्ती कर जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल लखनऊ भेजा। रिपोर्ट में युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही। इससे युवक, उसके घरवालों और स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है।
तिकुनिया क्षेत्र में युवक की हो रही निगरानी
चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा तिकुनिया क्षेत्र निवासी एक युवक पिछले दिनों लौट आया है। हालांकि युवक पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। मगर, फिर भी स्वास्थ्य विभाग युवक पर निरंतर नजर बनाए है।
विज्ञापन
ये हुई जांचे
लैब टेक्नीशियन महंत सिंह ने बताया कि युवक का ब्लड सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजाकर ब्लड एवं थ्रोटस्वाब की जांच कराई गई है। जो निगेटिव रही।
कोरोना वायरस होने की आशंका के चलते जिस युवक की भर्ती किया गया था, उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।
- डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ