फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona positive case

समारोह में शामिल होने से लेकर गेहूं पिसवाने वालों को जा रहा ढूंढा

Sat, 27 Jun 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
लखीमपुर खीरी। शहर की गढ़ी रोड स्थित एक मकान निवासी युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर एसीएमओ डॉ. एसके चक के नेतृत्व में आठ टीमों ने उसके घर के आसआस 250 मीटर की परिधि में बने 532 घरों का सर्वे कर 2965 लोगों की स्क्रीनिंग की। हालांकि इस दौरान किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। एसीएमओ ने संक्रमित युवक के मकान से 250 मीटर की परिधि का एरिया सील कराने के लिए नगर पालिका को कहा है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शहर में मिले संक्रमित युवक के यहां वरीक्षा कार्यक्रम तो था, साथ ही चक्की भी लगी है, जहां लोग गेहूं पिसवाने आते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

संक्रमित के घर में हुआ था समारोह
गढ़ी रोड पर जो युवक संक्रमित मिला है। उसके घर में गुरुवार रात वरीक्षा समारोह हुआ, दावत में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। वरीक्षा करने वाले करीब 11 लोग मैलानी से आए थे। मोहल्ले के लोग बताते हैं शुक्रवार को गोद भराई समारोह होना था, लेकिन संक्रमण की जानकारी मिलने पर गोद भराई के लिए लड़के वाले नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आने वालों की सूची बना रही है। एसीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि समारोह में घर के 23 लोगों के अलावा मैलानी के 11 लोगों का शामिल होना बताया जा रहा है। इसी प्रकार इनकी चक्की पर गेहूं पिसवाने वालों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल 11 लोगों के नाम मिले हैं। दावत समारोह में मोहल्ले और बाहर का कौन-कौन शामिल हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। सभी को होम क्वारंटीन कर जांच कराई जाएगी।

स्वास्थ्य टीम की लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी
गढ़ी रोड स्थित जिस मोहल्ले का युवक संक्रमित मिला है। वहां रहने वालों की स्क्रीनिंग के दौरान स्वास्थ्य टीम बेहद लापरवाह नजर आई। टीम सदस्यों ने स्क्रीनिंग के बाद मास्क और ग्लब्स निकालकर रोड पर ही डाल दिए। ऐसा करना अन्य लोगों के लिए संक्रमण का कारण बन सकता है। नियमानुसार मास्क और ग्लब्स सावधानीपूर्वक नष्ट किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed