फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona negative report

ब्रिटेन से आए दंपती के संपर्क में आए दो अन्य की भी हुई कोरोना जांच

Fri, 01 Jan 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona negative report
corona negative report
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद फिर देश दुनियां में कोरोना का खौफ लोगों को सताने लगा है और भारत लौटने वालों की जांच की जा रही है। इस बीच ब्रिटेन से जिले में आए दंपती की एंटीजन जांच निगेटिव आई हैं और परिवार में कोई संक्रमित नहीं मिला है। वहीं जिला प्रशासन ने एक बार फिर ब्रिटेन से आए दंपती की जांच कराई है। जिसमें पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है और पति की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आए दो और लोगों की भी जांच कराई गई है, जिनमें भी किसी प्रकार का संक्रमण नहीं मिला है।
विज्ञापन

नगर निवासी दंपती पिछले कुछ सालों से ब्रिटेन में रह रहे थे। जो दिसंबर माह में लौटकर आए। जिनके जिले में आने की जानकारी होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। प्रारंभिक जांचों में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। एहतियातन दंपती के साथ उनके परिवार के दो अन्य लोगों का भी परीक्षण कराया गया, उनकी भी रिपोर्ट निगेटिव रही। उसके बाद जिला प्रशासन ने दोबारा दंपति की आरटीपीसीआर जांच कराई, जिसमें पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है वहीं पति की रिपोर्ट का इंतजार है। पीएचसी अधीक्षक डॉ. गनेश कुमार ने बताया कि यह लोग ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं आए हैं। छह दिसंबर को यूके से आने पर इनकी जांच कराई गई थी, जो निगेटिव रही। नियमत: किसी की जांच कराने की जरूरत नहीं है। फिर भी एहतियातन दोनों की आरटीपीसीआर कराया गया है। जिसमें महिला की रिपोर्ट निगेटिव है, पुरुष की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed