फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 23 और मिले संक्रमित

Wed, 06 Jul 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। 27 जून को 37 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को एक बार फिर 23 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 120 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब दस दिन से रोजाना संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इनका कहना है कि लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। यदि सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन करें तो इसकी रफ्तार को रोका जा सकता है। मगर लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिन पर दिन बढ़ रही संक्रमितों की संख्या सभी के लिए मुश्किलें बढ़ाएगी। जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कांत का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें और बाजार में भी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
विज्ञापन

दस दिन में मिले संक्रमित
27 जून-37
28 जून-11
29 जून- नौ
एक जुलाई- 14
दो जुलाई-आठ
तीन जुलाई-21
चार जुलाई-नौ
पांच जुलाई- 23
जिले में अब तक कुल मिले संक्रमित- 6158
स्वस्थ्य हुए- 6029
जिले में एक्टिव केस- 120
जागरूकता ही है बचाव
कोरोना से बचने का एक ही उपाय है कि सभी लोग दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन करें। सभी लोग बिना लापरवाही किए दूसरी एवं एहतियाती डोज अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed