फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

छह और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
महिला अस्पताल में बिना मास्क खड़े मरीज - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम नहीं टूट रहा है। बुधवार को छह और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं, मोतीपुर में बने एमसीएच विंग की महिला डॉक्टर की एंटीजन जांच पॉजिटिव आई है। इससे अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सीएचसी बिजुआ, नकहा, फूलबेहड़, बेहजम, निघासन एवं गोला निवासी एक- एक लोग शामिल हैं। निघासन निवासी एक महिला इलाज के लिए लखनऊ गई थी, जहां पर हुई जांच में संक्रमित मिली है। महिला को छोड़कर सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आने वालों की तलाश कर जांच कराई जा रही है। होम क्वारंटीन संक्रमितों की स्वास्थ्य टीम द्वारा निरंतर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को एमसीएच विंग की एक महिला डॉक्टर को बुखार आदि आने पर एंटीजन जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे अस्पताल में खलबली मच गई। अस्पताल प्रशासन ने महिला डॉक्टर को दवाएं देकर घर भेज दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है एंटीजन जांच पॉजिटिव आई है। इसके तीन दिन बाद पुन: आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। एहतियातन स्टाफ सहित उनके संपक में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन- मिले संक्रमित
शनिवार- 10
रविवार- पांच
सोमवार- चार
मंगलवार- 11
बुधवार- छह
शनिवार से निरंतर संक्रमित मिल रहे हैं। इन सबकी कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। एक महिला को छोड़कर अन्य सभी होम क्वारंटीन है, जबकि महिला का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। कोरोना से बचने के लिए सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed