{"_id":"608ef9ca8ebc3eadcc667d37","slug":"corona-lakhimpur-news-bly445563856","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित की मौत, 592 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित की मौत, 592 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पैर पसारने लगा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 592 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 1545 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 422 पॉजिटिव व 1123 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 170 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
ब्लॉक लखीमपुर क्षेत्र में पहले की तरह सबसे ज्यादा 179 संक्रमित मिले हैं। वहीं ब्लॉक नकहा में 91, ब्लॉक फूलबेहड़ में 18, ब्लॉक ईसानगर में 76, ब्लॉक धौरहरा में 83, ब्लॉक निघासन में 13, ब्लॉक रमियाबेहड़ में पांच, ब्लॉक बांकेगंज में 12, ब्लॉक पसगवां में 50, ब्लॉक मितौली में तीन, ब्लॉक कुम्भी में 11, ब्लॉक पलिया में 17, ब्लॉक बिजुआ में 21, ब्लॉक बेहजम में नौ, ब्लॉक मोहम्मदी में चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
-
अब तक मिले कुल केस 18061
अब तक ठीक हुए मरीज 13695
सक्रिय मरीज 4240
अब तक हुई मौतें 126
-
पलिया : ऑक्सीजन के अभाव में तीन लोगों की मौत का आरोप, 17 नए संक्रमित मिले
पलियाकलां। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में पलिया क्षेत्र में 17 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि इन लोगों की जान ऑक्सीजन के अभाव में गई।
शहर के मोहल्ला बरबंडा में एक महिला की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो गई, जबकि एक पूर्व अध्यापक की पत्नी व मझगईं कस्बा निवासी एक महिला को आठ दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को भीरा के एक निजी अस्पताल में सांस लेने में दिकक्त की वजह से ऑक्सीजन के अभाव में उनकी भी मौत हो गई। संवाद
-
मोहम्मदी : सीएचसी में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं
मोहम्मदी। सीएचसी में ऑक्सीजन सिलिंडर न होने से यहां सांस के मरीजों को भटकना पड़ रहा है।
सीएचसी में शनिवार रात एक बजे तक नौ और रविवार को दिन में एक बजे तक चार मरीजों को ऑक्सीजन दी गई। बाद में ऑक्सीजन न होने से सांस और बुखार से पीड़ित मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ा। निजी अस्पतालों से मरीजों को सीएचसी भेजा जा रहा है, इसलिए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में रविवार दोपहर से ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं हैं, जिला मुख्यालय को बता दिया गया है। संवाद