फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना कर्फ्यू: ऐसे तो संक्रमण की चेन तोड़ना मुश्किल

Mon, 03 May 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना की रफ्तार को काबू करने के लिए शासन ने तीन दिन का कर्फ्यू लगाया। मगर, रविवार को पंचायत चुनाव की मतगणना होने के कारण दिन भर लोगों की सड़कों पर आवाजाही रही। हालांकि कर्फ्यू के चलते सभी दुकानें बंद रहीं। जिस तरह से रविवार को लोगों ने लापरवाही दिखाई, वह आने वाले खतरे की ओर इशारा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

रविवार को लोग लापरवाह दिखे। मतगणना के चलते दिन भर लोगों की जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही होती रही। धर्मसभा इंटर कॉलेज में मतगणना होने के कारण लोगों की दिन भर इस रोड पर आवाजाही होती रही। मतगणना केंद्र पर लगी भीड़ एवं सड़कों पर निकलते लोग संक्रमण को बढ़ावा दे रहे थे।
विज्ञापन

निघासन रोड पर दिन में 11.30 बजे लोगों का आना जाना लगा रहा। पुलिस मतगणना ड्यूटी में लगी रही। इससे लोग सड़कों पर बाइक से और पैदल आते जाते रहे।
दिन में 12 बजे धर्म सभा इंटर कॉलेज में मतगणना होने के कारण सुबह से ही गोला रोड पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया। पंचायत चुनाव प्रत्याशी एवं उनके समर्थक बाइक, कार आदि से फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू का दूसरे दिन ग्रामीण अंचलों में असर रहा जबकि गोला में ग्राम पंचायत की मतगणना होने के कारण लोगों की सड़कों पर आवाजाही बनी रही।

ममरी। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, झाऊपुर, घरथनियां, अहमदनगर, रोशननगर की मार्केट में मेडिकल स्टोर, फल, सब्जी आदि दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed