फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

तीन संक्रमितों की मौत, 523 नए पॉजिटिव मिले

Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में 523 नए संक्रमित मिले हैं। तीन संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 534 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 379 पॉजिटिव व 155 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 144 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5351 हो गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक लखीमपुर में सबसे ज्यादा 273 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में 17, ब्लॉक फूलबेहड़ में एक, ब्लॉक ईसानगर में 27, ब्लॉक धौरहरा में दो, ब्लॉक निघासन में दो, ब्लॉक रमियाबेहड़ में तीन, ब्लॉक बांकेगंज में 12, ब्लॉक पसगवां में दो, ब्लॉक मितौली में 19, ब्लॉक कुम्भी में 96, ब्लॉक पलिया में दो, ब्लॉक बिजुआ में 13, ब्लॉक बेहजम में तीन, ब्लॉक मोहम्मदी में 51 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

-
अब तक मिले कुल संक्रमित 14863
ठीक हुए मरीज 9391
वर्तमान में सक्रिय मरीज 5351
अब तक हुई मृत्यु 121
-
हम ठीक हुए आप भी होंगे
कोरोना को मात देकर जीत कर आए हैं हम
पलिया के अभिषेक सक्सेना ने बताया कि उन्होंने अपनी कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें वह पॉजीटिव आए थे। इसके बाद से वह होम क्वारंटीन हो गए। इस दौरान उन्होंने कोविड की गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा। अदरक, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी का काढ़ा पिया और जुखाम को कंट्रोल करने के लिए भाप वाला पानी लिया, जिसका परिणाम है कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी। उन्होंने कहा कि संक्रमित होने पर घबराने की जरूरत नहीं है बस संयम से काम लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घबराए नहीं और दवाई का भी नहीं छोड़ा साथ
पलिया निवासी कुलदीप कश्यप ने बताया कि जब उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी तब वह पहले काफी डर गए थे लेकिन इसके बाद होम क्वारंटीन रहकर मोबाइल पर ही कोरोना का इलाज सर्च किया। डॉक्टरों के दिए जा रहे सुझावों को भी अपनाया और उस पर अमल भी किया। जिसका परिणाम रहा कि दोबारा जांच कराने में वह निगेटिव आए हैं। पॉजीटिव के दौरान उन्होंने दवाई खाना नहीं छोड़ा जिसका परिणाम सुखद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed