फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

बचना है तो घर पर रहें, कोरोना घूम रहा है..

Mon, 26 Apr 2021 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर के नसीरुद्दीन मौजी मैदान में कोरोना जांच के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले के स्थिति बेहद दयनीय है। इसमें भी सबसे ज्यादा हालात शहर के खराब है। पिछले करीब एक सप्ताह से संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। शहर में जिस तरह से संक्रमित मिल रहे हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि नगर में हर कदम पर संक्रमित या फिर उनकी चेन मौजूद हैं। कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच घर है। इसलिए घर में रहकर खुद और परिवार को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

शहर के हालात बहुत ज्यादा बिगड़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या शहरवासियों की हैं। यदि इसी तरह संक्रमित मिलते रहे तो आने वाले दिन और मुश्किल वाले होंगे। पिछले सात दिनों में जिले में 3500 से अधिक पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सदर ब्लॉक में मिले पॉजिटिवों की संख्या करीब दो हजार के हैं। इसमें भी सबसे अधिक संक्रमित नगर में हैं। इसलिए कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम का पालन करना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

.
कोरोना की जांच के लिए उमड़े लोग
कोरोना की जांच के लिए नसीरुद्दीन मौजी मैदान में प्रतिदिन कैंप लगता है। इसके लिए बेतहाशा भीड़ उमड़ती है। जांच के दौरान तमाम लोग संक्रमित निकलते हैं। मगर, इसके बावजूद लोग वहां पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सैंपल देने के बाद लोग घर में न रुककर बाजार में घूमते हैं और जब चार दिन बाद रिपोर्ट आती है तो संक्रमित मिलते हैं। इस दौरान पता नहीं कितनों को संक्रमण बांट चुके होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
एक हफ्ते में मिले संक्रमित
26 अप्रैल- 535
25 अप्रैल-626
24 अप्रैल-622
23 अप्रैल-662
22 अप्रैल- 416
21 अप्रैल-501
20 अप्रैल- 350
.
26 एलकेएच 6
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा। घर से निकलकर चेन बनने से बचें। घर की सुरक्षा का कवच है। जरूरत पड़ने पर मास्क और ग्लब्स पहनकर ही बाहर निकलें। जिन जगहों पर भीड़भाड़ हो वहां पर बिल्कुल न जाएं।
-डॉ. मीनाक्षी तिवारी, प्रधानाचार्य गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज
.
कोरोना को हराने के लिए समाज के सभी लोगों का आगे आकर इसकी चेन न बनने का संकल्प लेना होगा। कोविड से बचाव के लिए शासन के निर्देशों का पालन करें। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
-निशी सिंह, प्रोफेसर समाजशास्त्र अजय शांति डिग्री कॉलेेज
.
इस समय सकारात्मक और सावधान रहने की बेहद जरूरत है। तनाव बिल्कुल न लें, अन्यथा संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें। संभव हो तो ग्लब्स भी पहनें और हाथ हर दस मिनट बाद सैनिटाइज करते रहें।
-डॉ. एके द्विवेदी, आर्थो सर्जन
--
गोला : यह भीड़ और लापरवाही कहीं बढ़ा न दे खतरा
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को जब दो दिन की बंदी के बाद बाजार खुला तो देखते ही देखते नगर और क्षेत्र के बाजार भीड़ से भर गए। जरूरत का सामान खरीदने की आपाधापी में उमड़ी भीड़ में लोग लापरवाह दिखे। जिनमें अधिकतर के चेहरों पर तो मास्क भी नहीं था।
जहां ग्राहकों में सामान खरीदने की बेताबी थी वहीं दुकानदारों में भी लापरवाही कम न थी। जो कारोबार की होड़ में न तो किसी को भीड़ लगाने के लिए मना कर रहे थे और न ही जरूरी एहतियात बरत रहे थे। यह भीड़ और लापरवाही आम जन मानस की जान के लिए मुसीबत बन सकती है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

ममरी। शनिवार और रविवार दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को दुकानें खुलने पर ममरी, महेशपुर, अजान, रोशननगर आदि स्थानों बाजार में रौनक दौड़ गई है। सरकारी दफ्तरों, बैंकों, दुकानों, सब्जी मंडी, ज्वेलरी, कपड़ों की दुकानों पर जरूरतमंदों की भीड़ लग गई। मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने वालों की भरमार रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed