फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

डॉक्टरों का पैनल हुआ तैयार, उठाएं फोन और करें बात

Sun, 25 Apr 2021 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
corona
corona
पलियाकलां। पलिया में कोरोना महामारी को देखते हुए समाजसेवी रवि गुप्ता द्वारा डॉक्टरों का पैनल तैयार किया गया है। जो मरीजों को फोन से सुझाव देगा। साथ ही 24 घंटे में कोई भी समस्या है तो फोन के जरिए उसको सुलझाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन

समाजसेवी रवि गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा डॉक्टरों की टीम का पैनल बनाया गया है। इसमें दोपहर तीन से सात बजे तक कोविड अस्पताल के डॉक्टर प्रांशु अवस्थी से लोग उनके नंबर 8755332338 पर बात कर सकते हैं। बच्चों के इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके अवस्थी के मोबाइल नंबर 9415166239 पर दोपहर तीन से छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। बताया कि शाम पांच से छह बजे तक फिजीशियन डॉ एके सक्सेना के मोबाइल नंबर 9839408166 पर लोग बात कर सकते हैं। जबकि महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉक्टर रचना गुप्ता मोबाइल नंबर 8528046392 को दोपहर 11 से तीन बजे तक, एसएसबी मुख्यालय गदनियां में तैनात डॉ रश्मि बाजपेई से 9412911982 नंबर पर सुबह नौ से दस व शाम पांच से छह बजे तक बात कर सकते हैं, जबकि डॉ एपी पांडेय 9792864863 व डॉ अंशुल शुक्ला 6388324654 के नंबर पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी। जरूरतमंदों को दवाओं की उपलब्धता चंदन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, शिशिर शुक्ला व रूपेश निगम की टीम पहुंचाएगी। समाजसेवी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से लाभ लेने की बात भी कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed