{"_id":"6079dd198ebc3e59281ad829","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4441442168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभाओं में नियम तोड़ने का मामला, नेता घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभाओं में नियम तोड़ने का मामला, नेता घिरे
विज्ञापन
निघासन में हुई बैठक में भाग लेते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक के क्षेत्र के बल्लीपुर, लुधौरी समेत कई स्थानों पर नियमानुसार जनसभाएं नहीं करने का आरोप लगा है। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक शशांक वर्मा के अलावा कई पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य पद पर उम्मीदवारों के समर्थन में कई जगह जनसभाएं कीं। आरोप है कि इन सभाओं में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। लुधौरी में हुई सभा में ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही दिखे। बल्लीपुर में हुई सभा में इक्का, दुक्का महिलाओं ने मास्क लगा रखा था। मंच पर बैठे पार्टी नेताओं में कई या तो बिना मास्क के थे या फिर गलत तरीके से मास्क लगाए थे। नेताओं के अलावा जनसभा में शामिल हुए लोगों में किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया था। इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और विधायक शशांक वर्मा का कहना थै कि सभाएं नियमानुसार हुईं, आरोप गलत है। इस मामले में एसडीएम का कहना है कि जांच की जाएगी।
यहां बता दें बुधवार रात धर्मापुर गांव के प्रधान पद के एक उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली तो उसके खिलाफ निघासन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया गया था।