फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

अब रविवार को सिर्फ दवा, दूध, फल और सब्जी की दुकानें खोलने की रहेगी छूट

Sat, 17 Apr 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से बिगड़ रहे हालात को नियंत्रित करने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रत्येक रविवार को जनपद में पूर्ण साप्ताहिक बंदी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद के सभी नगर पालिका क्षेत्र, नगर पंचायत क्षेत्र, नोटिफाइड एरिया समेत समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें और वाणिज्य अधष्ठिान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। वहीं रविवार के दिन लगने वाली समस्त साप्ताहिक मंडियां भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानों को इस आदेश से छूट दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार के पार पहुंचने के साथ ही प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा डीएम ने शासन के निर्देशानुसार जनपद में रविवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी रखने का आदेश दिया है। इस आदेश से आवश्यक सेवाओं वाली दुकानों को मुक्त रखा गया है। डीएम ने बताया कि मेडिकल स्टोर, फल, सब्जी, दूध की दुकानें खुल सकेंगी। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार की दुकानें नहीं खुलेंगी। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के आदेेश दिए गए हैं। उल्लघंन करने वालों पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार यदि रविवार की बंदी कर रही है तो इसके साथ-साथ अन्य दिन जो दुकानें खुलेंगी, उनकी भी समय कम हो जाए तो ठीक रहेगा। जान है तो पैसा व्यापारी फिर भी कमा लेगा। छोटे व्यापारियों को कोई भी सरकार कभी भी कोई लाभ नहीं दे पाती है, बड़े-बड़े पूंजीपतियों को ही लाभ दिया जाता है।
-गोपाल कृष्ण शुक्ल व्यापारी
कोरोना कॉविड-19 महामारी भयावह होती जा रही है। संक्रमण की चेन तोड़ने का एकमात्र विकल्प लॉकडाउन है। सरकार इस साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराए। जनता को भी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए।
-जया अग्निहोत्री, गुप्ता कॉलोनी
मामला जीवन से जुड़ा है। लोग गंभीरता से सोचें। रविवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। ऐसे में जब मार्केट भी बंद होगी तो यह निर्णय काफी सफल सिद्ध होगा। शासन प्रशासन पूर्णतया लाकडाउन कर इसे जनता कर्फ्यू की तरह लागू कराए।

-अरजेंद्र सिंह, व्यापारी
कोरोना महामारी से देश प्रदेश की दशा विकराल होती जा रही है। जिले में भी प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में नए संक्रमित बढ़ रहे हैं, कई लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने में सख्ती आवश्यक है। शासन-प्रशासन कोई ढिलाई न बरते, कड़ाई से पालन कराएं। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। जीवन से बढ़कर कुछ नहीं। - रवि गुप्ता ऊंची भूड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed