फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

रात्रि कर्फ्यू: रात में धूमधाम से शादी समारोह के आयोजन पर ग्रहण

Sat, 17 Apr 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
लखीमपुर खीरी। पिछली बार की तरह इस बार फिर भी कोरोना ने शादी ब्याह वाले घरों से लेकर होटल एवं मैरिज लॉन संचालकों की नींद उड़ा दी हैं। जिन घरों में अगले हफ्ते से लगन की शुरुआत के बाद शादी बरात होनी हैं, उन्हें धूमधाम से समारोह न कर पाने का मलाल है तो वही होटल एवं मैरिज लॉन संचालकों को कारोबार की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

मौजूदा हालात को देखते हुए सभी लोग रात्रि कर्फ्यू के निर्णय को तो उचित बता रहे हैं, लेकिन जिनके घरों में शादी बरात होनी है, उन्हें अब वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर चिंता सताने लगी है। इस बीच कुछ लोग दिन में ही समारोह कर बीच का रास्ता निकालने की तैयारी में हैं, उधर डीएम का भी कहना है कि कर्फ्यू से पहले अगर प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम हों तो कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इससे होटल, रेस्टोरेंट सहित बरात घर कारोबारियों के साथ-साथ जिनके बेटे, बेटियों की शादी हुई है उनकी नींदें उड़ गईं हैं। सभी को कार्यक्रम कैसे होंगे इसकी चिंता सताने लगी है। जिन लोगो ने शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए बुकिंग कराई थी, वह अब कार्यक्रम कैसे सम्पन्न होगा, इसको लेकर मैरिज लॉन एवं बरात घर संचालकों के साथ मन्त्रणा करने लगे हैं। ऐसे में मेहमानों की संख्या कम करने के साथ रात्रि कर्फ्यू लगने से पहले कार्यक्रम निपटाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज लॉन, टेंट मालिकों की बढ़ी मुसीबत
रात्रि कर्फ्यू को लेकर सबसे ज्यादा होटल एवं बरात घर के संचालक परेशान हैं, क्योंकि कर्फ्यू एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगो ने शादी ब्याह की तारीख आगे बढ़ानी शुरू कर दी हैं। जबकि कुछ लोग बुकिंग कैंसिल कराकर घर पर ही सीमित संख्या में कार्यक्रम करने का मन बनाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब संख्या और समय सब निर्धारित है तो फिजूल में वह पैसा खराब क्यों करें। बुकिंग के समय जो एडवांस दिया है उसे भूलकर वह कार्यक्रम घर पर ही कर लेंगे।
केस- एक
शहर निवासी कौशल कुमार वर्मा का कहना है कि अप्रैल के अंत मे शादी समारोह है। मगर, मौजूदा हालात के कारण जो कुछ सोचा था, उस पर पानी फिर गया। चिंता कर्फ्यू लगने से पहले कार्यक्रम निपटाने की है। मेहमानों को चार बजे आमन्त्रित किया है, जिससे कर्फ्यू से पहले वह घर पहुंच सके।
केस- दो
शहर निवासी शिव कुमार बताते हैं कि बरात लेकर लखनऊ जाना है। ऐसे में किसको लेकर जाएं और किसे छोड़ें वह सोच नहीं पा रहे हैं, जितने लोगों के शामिल होने की परमिशन है उतनी संख्या तो घर के लोगों की है। फिलहाल कार्यक्रम तो निपटाना ही है। कार्यक्रम दिन में करेंगे।

जिले में बरात घर- 200
होटल-65
रात्रि कर्फ्यू के दौरान अभी किसी शादी समारोह की मंजूरी जैसी शासन से कोई गाइडलाइन नहीं आई है। इसलिये रात्रि कर्फ्यू के आदेश जारी रहेंगे। हां, अगर लोग कर्फ्यू से पहले किसी तरह का कोई समारोह करना चाहते हैं तो वह स्वतंत्र हैं, लेकिन वह समारोह कोविड प्रोटोकॉल के तहत हों, जिसमें बंद जगह में 50 और खुली जगह में सिर्फ 100 लोगों को ही मंजूरी है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed