फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोविड अस्पताल की हकीकत बयां करता वीडियो वायरल

Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना अस्पताल में भर्ती संक्रमितों को असुविधा न हो, इसके लिए योगी सरकार ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उधर अधिकारियों का भी दावा है कि कोविड-19 अस्पताल जगसड़ में भोजन और साफ सफाई से लेकर भर्ती संक्रमितों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था है। मगर, इनकी हकीकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो बयां कर रहे हैं। अधपकी और जली रोटियां के साथ प्रदर्शन कर रहे संक्रमितों का वीडियो वायरल होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक और वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं कह रही हैं कि जब से अस्पताल आए हैं तब से डॉक्टर देखने तक नहीं आए।
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल वीडियो में अस्पताल की बदहाली की कहानी बयां करते हुए महिलाएं कह रही हैं कि भर्ती हुए छह दिन हो गए, लेकिन न तो कमरे में झाडू़ लगी है और न ही चादर बदली गई हैं। वाशरूम भी गंदा है। खाना इतना दे जाते हैं, जिसे फेंकना पड़ता है। दरवाजा हर समय बंद रहता है। ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाए तो हम लोग बाहर कैसे जाएंगे। अस्पताल को जेल बना दिया है। वहीं दूसरी महिला बता रही है कि हर समय बंद रहने से कभी कभी दिल घबराने लगता है। शरीर में दर्द था। जब आए थे तो पांच गोली देकर सुबह शाम खाने को कहा था। दवा खत्म हो गई। सीने और पीठ में दर्द फिर से होने लगा। किससे दवा लेें जब कोई देखने तक नहीं आया। गेट पर जब जाते हैं तो वहां से लोग भगा देते हैं। एक 14 साल के संक्रमित बच्चे की देेखरेख करने के लिए साथ रह रही उसकी मां बताती है कि बेटे को सांस लेने में दिक्कत होने हो रही है। इससे बेटा परेशान हो रहा है। डॉक्टर साहब को फोन कराया, लेकिन देखने तक नहीं आए। जिला प्रशासन की ओर से चौक चौबंद व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने कोविड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए थे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed