फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना से दो की मौत, 42 नए संक्रमित मिले

Sun, 06 Sep 2020 06:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : ????????????
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 42 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक महिला समेत दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसमें शहर के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी 58 वर्षीय महिला की लखनऊ में मौत हुई है। जबकि पसगवां निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की शाहजहांपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या दो अंकों में रह रही है, जबकि इससे पहले कई दिनों तक तीन अंकों यानी 100 या इससे अधिक संख्या में लोग पॉजिटिव निकल रहे थे।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में आरटी पीसीआर लैब से कुल 348 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 18 पॉजिटिव एवं 330 निगेटिव आई हैं। इसके अलावा सात अन्य लैब एवं 17 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला मिश्राना में एक, इमली चौराहा में एक, संकटा देवी में एक, महाराजनगर में एक, बहादुरनगर में एक, थरवरनगंज में एक, सिकटिहा में एक, भीरा घासी में एक, सहसपुर में एक, हाथीपुर उत्तरी में चार, बरखेरवा में एक, जिला चिकित्सालय परिसर में एक, शास्त्रीनगर में दो, मोतीपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौराहरा के गांव कलुआपुर में एक, खमरिया पंडित में एक, बसड़िया में दो, ब्लॉक परिसर धौरहरा में एक, पकरिया में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ के बांकेगंज में एक, मटोहर में एक, इलाहाबाद बैंक गोला में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के मैगलगंज में एक, मितौली कस्बे में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के लौकीखेड़ा में एक, कुतबापुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के बोझिया में एक संक्रमित मिला हैै। तहसील पलिया के एक्सिस बैंक में दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं आठ संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 2591 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 1935 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 625 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 31 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed