{"_id":"5f47eba68ebc3e294b1b5a83","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4176948184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की मौत, 87 और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की मौत, 87 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। गुरुवार को 87 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में सबसे ज्यादा 47 संक्रमित मिले हैं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी केस कम नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा एक संक्रमित शहर के मोहल्ला गोमतीनगर निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ के लोक बंधु चिकित्सालय में मौत हो गई। इससे संक्रमितों की मौत की कुल संख्या 23 हो गई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 569 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 15 आरटी पीसीआर लैब से पॉजिटिव एवं 544 निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। इसी के साथ पांच अन्य लैब एवं 67 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील लखीमपुर क्षेत्र में जिला कारागार में दो बंदी, शिवकॉलोनी में दो, सलेमपुर कोन में 12, महावीरी ओयल में दो, मुराउ टोला में एक, खानपुर में एक, प्रकाशनगर में एक, ईदगाह में दो, बहादुरनगर में एक, संकटा देवी में दो, मोतीपुर में दो, भंसाडिय़ा में एक, एसएसबी बटालियन में एक, श्यामनगर में तीन, छाउछ में एक, बहादुरनगर में दो, खंभारखेड़ा चीनी मिल में एक, हाथीपुर कोठार में एक, राजगढ़ में चार, अयोध्यापुरी में एक, राजाजीपुरम में एक, बरखेरवा में एक, मौर्य कॉलोनी में एक, ज्ञानपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के मोहल्ला किसान में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पटेल नगर में एक, कुमारन टोला में एक, लालहापुर में एक, राजेंद्रनगर में एक, मुन्नू गंज में एक, बादल नगर में एक, लांबानगर में एक, विपनेश नगर कॉलोनी में एक, पूर्वी दीक्षिताना में एक, रोशननगर में एक, कोरैया में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के ढखेरवा चौराहा में एक, बिरसिंहपुर में पांच, पीएचसी खमरिया में एक, तेलियार में तीन संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के मैगलगंज में एक, झाला में एक, कैमा नीमचीनी में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के पसगवां ब्लॉक परिसर में एक, बेहटा सोहरा में दो, मुल्लापुर में एक, बाजारगंज में दो, बरैचा में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के पीएचसी तिकुनिया में तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अतिरिक्त पांच संक्रमितों की ट्रेसिंग चल रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2101 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 1217 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में जनपद में कुल 861 एक्टिव पॉजिटिव केस है।
एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर फोन कर लें रिपोर्ट की जानकारी
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोविड टेस्ट कराने वालों को भटकने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि घर बैठे ही जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नंबरों 7269030586, 7269039587, 7269039532, 7269039540 पर फोन मिला कर अपनी रिपोर्ट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
भूस्वामित्व सत्यापन कार्य को स्थगित करने की मांग
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भूस्वामित्व सत्यापन प्रमाण पत्र (घरौनी) कार्य को स्थगित करने की मांग उठाई है। संघ ने कोरोना संक्रमण से एक लेखपाल की मौत होने का हवाला दिया है और बताया है कि कई अन्य लेखपाल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिलाध्यक्ष उदयभानु सिंह ने कहा है कि जिले में बाढ़ की विभीषिका चल रही है और लेखपालों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
सीएचसी में काउंसलर पॉजिटिव
48 घंटे के लिए अस्पताल सील
गोला गोकर्णनाथ नगर सीएचसी में हुई कोरोना कोविड-19 की रैपिड टेस्टिंग में सीएससी की एक काउंसलर कोरोना पॉजिटिव आने से अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। 48 घंटे के लिए सीएचसी हो सील कर दिया गया है। मेडिकल ऑफिसर डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी के अलावा ओपीडी 48 घंटे के लिए बंद है।