फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

बाढ़ राहत में लगे लेखपाल की कोरोना से मौत, 103 और कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 27 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों का बढ़ता ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई विभिन्न रिपोर्ट में 103 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में सबसे ज्यादा 50 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें कई परिवारों के सभी सदस्य संक्रमित मिले हैं। वहीं बाढ़ राहत कार्यों में लगे फूलबेहड़ क्षेत्र में तैनात लेखपाल की जिला अस्पताल में मंगलवार की रात मौत हुई है, जिनकी मौत होने के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इससे साथ में इलाज करा रहे परिजन भी सकते में हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 226 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 47 आरटी पीसीआर लैब से पॉजीटिव एवं 179 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसी के साथ दो अन्य लैब, पांच ट्रूनाट एवं 49 एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। फूलबेहड़ क्षेत्र में तैनात लेखपाल की मौत हुई है, जिनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों की सैंपलिंग कर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल शहर के मोहल्ला कमलापुर के निवासी थे। लखीमपुर तहसील में सबसे ज्यादा 52 संक्रमित मिले हैं। लाहौरीनगर में एक, राजापुर में एक, जोधपुर में एक, चित्रा मेडिकल केयर में एक कर्मचारी, संकटा देवी में एक, राजगढ़ में एक, नवजीवन नर्सिंग होम में एक, लक्ष्मी देवी कॉलोनी मिदानिया में एक, त्रिकोलिया में एक, शिवालापुरवा में एक, बरखेरवा में एक, श्यामनगर में एक, महावीरन टोला ओयल में एक, शाहपुरा कोठी में दो, महाराजनगर में एक, मोतीपुर में एक, उदयपुर महेवा में दो, अंदेशनगर में एक, हाथीपुर में दो, हाथीपुर उत्तरी में एक, भरतपुरी कॉलोनी में एक, मिश्राना में तीन, सलेमपुर में एक, छाउछ में एक, ईदगाह में चार, इमली चौराहा में दो, बहादुरनगर में एक, शिव कॉलोनी में चार, अंदेशनगर में एक, रामनगर में तीन, रामापुर में तीन, पटेलनगर में एक, कपूरथला में एक, अर्जुनपुरवा में एक, काशीनगर में एक, नई बस्ती में एक, महेवागंज में एक संक्रमित मिला हैै। तहसील गोला गोकरननाथ के वार्ड नंबर आठ में तीन, कोरैया में एक, ऊंची भूड़ में दो, कुम्हारन टोला में एक, तीर्थ में एक, मुन्नूगंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के सल्लिया में दो, बरखेरिया जाट में चार, पूर्वी लखपेड़ा में एक, बाजारगंज में एक, जेबीगंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के ककरहा में एक, पनोरा में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के रकेहटी में एक, थाना तिकुनिया में एक पुलिसकर्मी, पढुवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के बसडिय़ा में 12, बोझिया में एक, रामपुर दुलही में एक, तेलियार में एक, शेरपुर में एक, भागहरपुरवा में चार संक्रमित मिले हैं। तहसील पलिया के इब्राहिमपुर में एक संक्रमित मिला है। वहीं आठ संक्रमित व्यक्तिञयों की ट्रेसिंग चल रही है। डीएम धने बताया कि कुल 2014 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार के बाद 1158 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में 835 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 21 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पलिया में मिले दो संक्रमित लखनऊ में भर्ती
पलियाकलां तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को भी दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक पलिया चौकी इंचार्ज का ड्राइवर बताया जा रहा है। जो फिलहाल लखनऊ में है और वहां अपना इलाज करा रहा है। दूसरा पॉजिटिव व्यक्ति संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुरी कॉलोनी का है, जो लखनऊ में ही एक अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी दोबारा से कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों में पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिह्नित कर लिया है। सीएचसी के कांउसलर अंकित दीक्षित ने बताया कि दो दिनों में पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आए 49 लोगों की जांच कराई गई है जिनकी दो दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी। उधर, तहसील में एक नोटरी अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद तहसील को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइज होने के बाद तहसील में दो दिनों के बाद कामधाम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक की अस्पताल में हुई मौत
धनगढ़ी-नेपाल सेती प्रादेशिक अस्पताल के मुताबिक कैलाली जिले की गोदावरी नगर पालिका निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति किसी बीमारी को लेकर धनगढ़ी के निसर्ग अस्पताल में आईसीयू में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। जिसकी कोविड-19 की जांच हुई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना से मौत होने वाले लोगों के अंतिम संस्कार का जिम्मा नेपाली सेना को दिया गया है जिसके तहत सेना के हवाले शव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed