फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

71 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक ने दम तोड़ा

Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 71 लोग और संक्रमित मिले हैं। इसमें से गोला निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने संक्रमितों के मोहल्लों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ से आई 226 लोगों की जांच रिपोर्ट में 50 पॉजिटिव और 176 लोग निगेटिव रहे। जबकि पांच अन्य लैब से आई की जांच रिपोर्ट में और 16 लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि गोला निवासी एक 75 वर्षीय संक्रमित महिला की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। संक्रमित मिलने वालों में शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में एक, थरवरनगंज में दो, द्वारिकापुरी में एक, भुइफोरवानाथ में एक, पुलिस लाइन में तीन, शहपुरा कोठी में सात, संकटा देवी में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, निजामपुर में छह, बधनपुर कोरारा में एक, गोटिया बाग में एक, अटनहिया में एक, बरखेरवा में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, हाथीपुर उत्तरी में एक, मेला मैदान में एक, अर्जुन पुरवा में एक, शिव कॉलोनी में एक, गोकुलपुरी में एक, बहादुर नगर में चार, सैदापुर देवकली में एक, नई बस्ती में एक, राजापुर में एक, रामपुर गोकुल में एक, शिवाला मिदानिया में एक संक्रमित मिला। उधर, तहसील गोला क्षेत्र में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सिख टांडा, भीर में एक, इंदिरानगर कॉलोनी में एक, कुम्हारन टोला में तीन, गुप्ता कॉलोनी में एक, लाल्हापुर में एक, ऊंची भूड़ में तीन, नगरिया में चार। मोहम्मदी तहसील के तहसील परिसर में एक, रामनगर में एक। पलिया तहसील के मतहिया में एक और अहिरान द्वितीय में एक संक्रमित मिला। इधर, तहसील धौरहरा के मुफ़लिसपुर में एक और बिलौली में एक। तहसील मितौली के जम्हौरा में चार, कुकुर गोती में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अब तक 1010 संक्रमित लोग मिले हैं। कोविड अस्पताल में उपचार के बाद 529 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 469 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 12 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में संक्रमण की फिर दस्तक
सीएमओ कार्यालय में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। इस बार सीएमओ का बेहद करीबी संक्रमित मिला है। इसकी पुष्टि गुरुवार शाम हुई। इससे पहले भी तीन लोग संक्रमित मिले थे।

जिला प्रोबेशन कार्यालय कर्मी भी निकला पॉजिटिव
जिला प्रोबेशन कार्यालय का एक कर्मचारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे कार्यालय के लोगों में हड़कंप है।
पलिया के मोहल्ला अहिरान में मिला कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमितों की संख्या पलिया इलाके में लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला अहिरान प्रथम में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे पहले गुरुवार को भी मोहल्ला बाजार प्रथम में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। हालांकि वह दिल्ली में अपना इलाज कराने गए हैं। दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग चिह्नित कर जांच कराएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ एचएन वरुुण, कांउसलर अंकित दीक्षित, फरहान किदवई आदि ने पहुंचकर जांच की। संपर्क में आने वाले को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed