फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पुलिस लाइंस कालोनी समेत पांच गांवों में पसरा सन्नाटा

Fri, 19 Jun 2020 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। तीन पुलिसकर्मियों सहित सात कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को पुलिस लाइन कांलोनी को कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घरों का सर्वे कर स्क्रीनिंग की है। साथ ही संक्रमित तीनों पुलिसकर्मियों को कोविड केयर सेंटर भेजा।
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मियों के संक्रमित पाए जाने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस लाइन कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं एसपी दफ्तर में एहतियातन लोगों के सीधे प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इससे गेट को बंद करके जरूरतमंदों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सदर कोतवाली में भी कई पुलिसकर्मी कोरोना टेस्ट कराने के लिए चिंतित दिखे। एसपी ने संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए अन्य पुलिसकर्मियों की भी कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी के दो गांवों में प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी
मोहम्मदी गुरुवार को लखनऊ से आई रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मदी ब्लॉक के दो गांवों में एक-एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अफरातफरी मच गई। एसडीएम दोनों गांव पहुंचीं और कंटेन्मेंट घोषित कर 250 वर्ग मीटर का ऐरिया बैरिकेडिंग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी- गोला मार्ग पर स्थित दिलावरपुर में एक प्रवासी मजदूर हरियाणा से 14 जून को आया था। 15 जून को उसकी जिले पर सेंपलिंग हुई थी। जिसमें 18 जून को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पाजिटिव निकला। उधर मोहम्मदी- बरवर मार्ग स्थित ग्राम सदियापुर में एक प्रवासी कामगार दिल्ली से 13 जून को आया था। मोहम्मदी सीएचसी पर उसकी जांच हुई थी और उसे होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन उसकी भी 18 जून का रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में हड़कंप मच गया।
एसडीएम स्वाति शुक्ला, तहसीलदार विकास धर दुबे, इंस्पेक्टर संजय त्यागी दल बल के साथ दोनों गांव पहुंचे। दोनों संक्रमित प्रवासी मजदूरों को कोविड अस्पताल नकहा भेजा गया। दोनों गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर 250 वर्ग मीटर ऐरिया को बैरिकेडिंग कर आवश्यक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे पहले 16 जून को कस्बे के सरैयां में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उस इलाके को सील कर दिया गया था। क्षेत्र में ताबड़तोड़ कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोग दहशत में है। लेकिन मार्केट आने वाले लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न मास्क ही लगा रहे हैं।
कल्लुआमोती में एक महिला कोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी
मैगलगंज कुछ दिन पहले 14 जून को दिल्ली से काम करके महिला प्रवासी कल्लुआमोती गांव आई थी, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी शुक्रवार को नमूने लेने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गांव में बैरिकेडिंग कराकर सील कर दिया है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।

इससे पहले क्षेत्र के गांव औरंगाबाद और अमरोलिया में आठ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद गांव कल्लुआ मोती में दिल्ली से वापस आई एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने से ग्रामीणों में हड़कंप है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह और फत्तेपुर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर गांव को सील कराया। गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित करके महिला के घर से ढाई सौ मीटर का क्षेत्र पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने गांव में भ्रमण किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सील हुए इलाके के लोगों को सरकार की तरफ से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। होम डिलीवरी के माध्यम से दैनिक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जाएगी। इसी तरह एक अन्य संक्रमित मिला प्रवासी नकहा के पलसा गांव का रहने वाला है, दिल्ली से आया था और होम क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed