{"_id":"5eda7a1c8ebc3e907f18c3eb","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4082387149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला...संक्रमितों की संख्या हुई 74","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला...संक्रमितों की संख्या हुई 74
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित मिला है, जबकि कोविड केयर सेंटर जगसड़ (नकहा) में भर्ती चार प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब 74 संक्रमित हो गए हैं, जिसमें 59 के ठीक हो जाने पर एक्टिव मामले 15 रह गए हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम 111 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें एक पॉजिटिव और 110 निगेटिव है। पॉजिटिव मिला प्रवासी कामगार तहसील मितौली के ग्राम अमरौलिया का निवासी है, जो हरियाणा से आया है। वर्तमान में होम क्वारंटीन है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर, जगसड़ (नकहा) में भर्ती चार कोविड संक्रमित प्रवासी कामगार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के चलते चारों को देर शाम डिस्चार्ज कर दिया गया।