{"_id":"5eca708a8ebc3e904204597e","slug":"corona-lakhimpur-news-bly406876017","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन प्रवासी अपने परिवार के साथ न बढ़ाएं नजदीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन प्रवासी अपने परिवार के साथ न बढ़ाएं नजदीकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। होम क्वारंटीन में रखे गए प्रवासी श्रमिक नियमों/शर्तों का सजगता से पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे इनके परिवार वाले भी संक्रमित होने लगे हैं। होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों के घरों के अन्य सदस्यों के संक्रमित होने के कई मामले मिलने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि 21 दिनों तक होम क्वारंटीन के नियमों का पालन करें, अन्यथा घर वाले भी संक्रमित हो सकते हैं।
दूसरे राज्यों से प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है, जिससे कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन ने बड़ी संख्या में आए प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग होम पर उनकी मेडिकल जांच कराने के बाद असिम्टोमैटिक श्रमिकों को अनाज किट देकर होम क्वारंटीन में अपने ही घर में सबसे अलग रहने के लिए भेजा रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 दिनों के होम क्वारंटीन अवधि के दौरान कोई भी अपने घर की दहलीज पार न करे, बल्कि घर में परिवारीजनों से नजदीकियों को भूलकर पूरी तरह से निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान प्रवासी कामगारों की अपने परिवारीजनों से नजदीकियां उनके परिवार को भी संक्रमित कर मुसीबत में डाल सकती हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है कि अभी हाल में मोहल्ला नौरंगाबाद एवं हिदायतनगर में अपने घर में होम क्वारंटीन प्रवासियों ने किसी और को नहीं बल्कि अपने परिवारीजनों को ही संक्रमित कर दिया। डीएम ने सभी प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि होम क्वारंटीन की मर्यादा का पालन कर अपनों के बीच लक्ष्मण रेखा खींचकर उसका पालन करें, जिससे आप स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारीजनों को भी इस संकट से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सतर्कता एवं अपनी सूझबूझ से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है।
कोरोना संक्रमितों से डीएम ने फोन से की बातचीत, लिया हाल-चाल
कोविड19 लेवल वन चिकित्सालय बेहजम में भर्ती सभी कोरोना संक्रमित मरीजों से रविवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने टेलीफोन के माध्यम से एक-एक कर बातचीत की है। उनका हालचाल जाना और उन्हें आपस में सामाजिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने सभी मरीजों से मिलने वाले भोजन एवं उनकी गुणवत्ता, चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से देख रेख एवं अनुश्रवण, अस्पताल में जल एवं विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं नियमित साफ सफाई आदि के बारे जानकारी ली। डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि आगे भी उन्हें इसी प्रकार प्रशासन द्वारा सभी जरूरी आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाती रहेंगी और जल्द ही आप सभी स्वस्थ हो जाएंगे।