{"_id":"5eca6b9f8ebc3e9062521774","slug":"corona-lakhimpur-news-bly406869621","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ का परसेहरी कला गांव भी कंटेन्मेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबेहड़ का परसेहरी कला गांव भी कंटेन्मेंट जोन घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में 12 नए कोरोना संक्रमितों में से मुंबई से आए एक प्रवासी श्रमिक को होम क्वारंटीन किया गया था, जिसपर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने फूलबेहड़ के परसेहरी कला को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। इससे जनपद में कुल 11 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं।
परसेहरी कला में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मेन रास्तों और चौराहों को बैरिकेडिंग से बंद कर दिया गया है और निगरानी के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
महेवागंज प्रतिनिधि के अनुसार फूलबेहड़ के गांव परसेहरी कला में होम क्वारंटीन कोरोना संक्रमित मिला प्रवासी युवक अपने कोरियाना गांव निवासी आठ मजदूर साथियों के साथ महाराष्ट्र से 14 मई को गांव लौटा था। गांव वालों का कहना है कि होम क्वारंटीन रहते हुए भी संक्रमित युवक पड़ोसी गांव में आने जाने की बात करता था। इससे पड़ोसी गांव के लोग भी चिंतित हो उठे है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमितेश द्विवेदी ने बताया संक्रमित युवक और महाराष्ट्र से आए उसके आठ साथियों समेत संपर्क में आने वाले 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि संक्रमित युवक को कोविड 19 अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
इधर, शहर के कंटेन्मेंट जोन घोषित मोहल्ला हिदायतनगर और नौरंगाबाद में होम क्वारंटीन प्रवासियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके परिजनों के भी कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच करानी पड़ सकती है। रविवार को आई रिपोर्ट में मोहल्ला हिदायतनगर के चार परिवारीजन संक्रमित मिले हैं, जबकि मोहल्ला नौरंगाबाद में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लिहाजा प्रशासन ने इन मोहल्लों में सख्ती बढ़ा दी है।
बनकागांव रहा तीसरे भी सील, आवागमन बाधित
पसगवां विकास खंड के ग्राम बनकागांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को गांव में पुलिस की गश्त जारी रही। लोग सड़कों पर नजर नहीं आए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरीश कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि होम क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक सड़कों पर घूम रहे है। निगरानी समिति अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रही है। इधर, कंटेन्मेंट जोन बरखेरियाजाट से 12 तथा बनकागांव से 17 संदिग्धों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि सैंपलिंग के लिए भेजे गए लोग कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों के संपर्क में आए थे।
पलिया: छह परिजन समेत आठों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
पलियाकलां शहर के मोहल्ला पठान तीन में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के परिजन समेत आठ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पॉजिटिव युवक की जांच रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग इंतजार कर रहा है।
बता दें कि मोहल्ला पठान तीन में 20 मई को बरेली से आए एक युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजन को आइसोलेट करने के साथ ही युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया था। युवक के छह परिजन समेत आठ लोगों की जांच रिपोर्ट रविवार को आ गई। जो निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कुछ दिनों तक लोगों को एहतियात बरतना चाहिए।
नोडल अधिकारी ने जाना ग्रामीणों का हाल
जंगबहादुरगंज कोविड-19 जिला नोडल अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन केंद्रों व कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने एसआर डिग्री कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का जायजा लिया और कंटेन्मेंट जोन बरखैरियाजाट में ग्राम प्रधान अब्दुल करीम से ग्रामीणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने एसडीएम स्वाति शुक्ला, नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह व एसएचओ आदर्श कुमार सिंह से वार्ता की।
मोहम्मदी। नोडल अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बहादुर नगर, गुरैला, पकरिया सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन केंद्रों पर क्वारंटीन किए गए लोगों की सूची देखी। इस मौके पर एसडीएम स्वाति शुक्ला मौजूद रहीं। संवाद
50 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग
भीखमपुर पंजाब और दिल्ली से आए 50 लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की।
जागरूक लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर पंजाब और दिल्ली से आए करीब 50 लोगों की जांच कराई। पिछले तीन दिनों से बाहर से आने वाले मजदूरों की संख्या में इजाफा हो रहा था। इनमें से किसी की भी जांच नहीं हुई थी।
सीएमओ के निर्देश पर डॉ रेनू बैसवाड़ ने टीम के साथ सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की। टीम ने सभी को 20 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा। इस मौके पर एलटी शिवेंद्र सिंह, ज्योति वर्मा, बीएन मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि राजीव पांडे, आशा गीता देवी आदि मौजूद रहे।