फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

नौ प्रवासी ठीक होकर डिस्चार्ज, 43 कोरोना संक्रमितों का इलाज जारी

Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में दूसरे राज्यों से आए प्रवासियों में से कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार तेजी से बढ़ी है, तो ठीक होकर घर लौटने वाले प्रवासियों की भी संख्या बढ़ी है। मुंबई के धारावी से लौटे नौ कोरोना संक्रमितों के ठीक होने के बाद उन्हें रविवार को कोविड 19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जनपद में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से उपचार के बाद 16 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात को आई 60 रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हो गई थी। इसके बाद रविवार को आई 69 लोगों की रिपोर्ट आई, जो सभी निगेटिव निकली। इसके साथ ही राहत की खबर भी आई, जिसमें नौ कोरोना संक्रमित निगेटिव पाए गए हैं। मुंबई के धारावी से आए यह नौ कोरोना संक्रमित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती थे, जिन्हें रविवार को छुट्टी देकर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है, बल्कि औसतन डेढ़ से दो हजार प्रवासी प्रतिदिन जनपद में लाए जा रहे हैैं। शनिवार की शाम आठ बजे से रविवार की दोपहर तक 56 बसों के जरिए 1642 प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्यों से लाए गए हैं। इन्हें स्क्रीनिंग कैैंपों में जांच के बाद 21 दिनों के होम क्वारंटीन किया गया है। इस प्रकार मई में दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की संख्या 29500 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को प्राप्त हुई 69 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं, जिसमें मुंबई से लौटे नौ कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ लोगों को कोविड 19 अस्पताल से डिस्चार्ज करके होम क्वारंटीन किया गया है। अब जनपद में 43 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed