फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

सब्जी आढ़ती से लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 11 May 2020 09:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने सब्जी आढ़ती से लूट के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर सोमवार को लूट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, बाइक, लूटी गई नकदी आदि बरामद कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

30 अप्रैल को शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी सब्जी आढ़ती मोहम्मद समीर उर्फ चंदू से बाइक सवार तीन लुटेरे पिस्टल के बल पर 60 हजार रुपये लूट ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि सोमवार को तड़के मुखबिर की सूचना पर एसएसआई एसपी पांडेय ने राजापुर चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला, कोतवाली सदर की स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर थाना महोली (सीतापुर) के गांव करौंदी बसरहा निवासी गैंगलीडर रंजीत सिंह उर्फ संतोष सिंह उर्फ बिहारी, भतीजे राहुल सिंह और थाना रामकोट के राधिकापुर गोशाला निवासी आकाश सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस बरामद किए। गैंग लीडर रंजीत सिंह पर दिल्ली में तीन हत्या, लूट, चोरी सहित 26 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह तिहाड़ जेल में बंद था। मार्च महीने में पेरोल पर छूटा था। छूटने के बाद उसने अपने भतीजे आकाश सिंह के साथ थाना लहरपुर (सीतापुर) क्षेत्र में दंपती के गहने लूटे थे। उसने भतीजे राहुल सिंह उर्फ अमन को गैंग में शामिल कर सब्जी मंडी में रेकी की और घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आढ़ती का लूटा गया बैग, नकदी 16,200 रुपये और लहरपुर (सीतापुर) में दंपती के गहने बरामद किए हैं। यूपी के कई अन्य जिलों में भी गैंगलीडर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed