फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

अब भी नहीं बरती सावधानी तो करोना पड़ेगा भारी

Mon, 11 May 2020 09:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। ग्रीन जोन में छूट पाकर लोग मनमानी पर उतारू हैं तो वहीं एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से खतरे की घंटी बज उठी है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद जब सोमवा को बाजार खुला तो दुकानदार हो या आम व्यक्ति कोई कोरोना संक्रमण को लेकर संजीदा नहीं दिखा। लॉकडाउन के नियमों का जमकर उल्लंघन होता दिखा।
विज्ञापन

लॉकडाउन-3 की शुरुआत होते ही जिला ग्रीन जोन में आ गया था। डीएम की सशर्त अनुमति के बाद बाजार खुल गया, लेकिन थोड़ी सी मिली छूट को लोग पूरी छूट समझ बैठे। सुबह से ही शहर से लेकर नगर और कस्बों में भी खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को शहर के प्रमुख किराना बाजार, सराफा बाजार, खपरैल बाजार अस्पताल रोड, मेन रोड सहित अन्य जगहों पर खासी भीड़भाड़ रही। भीड़ के बीच शारीरिक दूरी तार-तार होती दिखी। लोगों में महामारी का तनिक भी सतर्कता नहीं दिख रही थी। सुबह के हालात देखकर कुछ ऐसा लग रहा था कि शहर में कहीं लॉकडाउन से निजात तो नहीं मिल गई। दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ थी, लेकिन इन पर निगरानी करने वाले नहीं दिखे। सोमवार को एक डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीरता नहीं दिखी।
विज्ञापन

खमरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सामाजिक दूरी का न तो ख्याल रख रहे और न ही मास्क लगा रहे। कस्बे की इंडियन बैंक में लोगों की लगी भीड़ में खुलेआम सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। कस्बे में दुकानों से लेकर घूम रहे आसपास गांव से आए लोग भी बिना मास्क के दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने लिए न सही, अपनों के लिए ही न निकलो घर से
जिले में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला निरंतर जारी है। बसों से आ रहे मजदूरों को शहर के साथ तहसील स्तर पर बने क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है। ऐसे माहौल में लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी है। मगर, जिलेवासी न तो लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और न ही घर से निकलने के बाद सामाजिक दूरी के नियमों का। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि घर पर रहकर अपने लिए ही न सही, अपनों के लिए ही लॉककाउन का पालन करें।
खपरैल की चप्पल बाजार में उमड़ रही भीड़
लॉकडाउन में छूट मिलने से लोग घर से निकलकर खरीदारी करने लगे हैं। इससे जूता, चप्पल बाजार में भारी भीड़ हो रही है। न तो दुकानदार सामाजिक दूूरी का पालन करवा रहे हैं और न ही ग्राहक ही कर रहे हैं।
किराना मंडी में भी हो रही बेतहाशा भीड़
कुछ ऐसा ही हाल किराना मंडी का है। वहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर कई कई लोग इकठ्ठा रहते है। आए दिन मंडी में सामाजिक दूरी के नियमों का धज्जियां उड़ती देखी जा सकती हैं।
गोला: न लॉकडाउन की परवाह, न कोरोना का खौफ
ग्रीन जोन में आने के बाद जब से लॉकडाउन में राहत मिली है लोग बिना किसी परवाह के घर से निकल रहे हैं। आलम यह है कि नगर हो या क्षेत्र, बैंकों, दुकानों, चौराहों, तिराहों, गली, मोहल्लों में भीड़ उमड़ने लगी है। ग्रीन जोन में मिली राहत से उमड़ी भीड़ आने वाले खतरे की ओर इशारा कर रही है, लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बिल्कुल भी संजीदा दिखाई नहीं दे रहे हैं।
ममरी। बैंक खुलने के बाद कस्बे की इलाहाबाद बैंक में रुपये निकालने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ में कई लोग बिना मास्क, बिना मुंह ढके दिखाई दिए वहीं सामाजिक दूरी का पालन होता भी नहीं रखा। बैंक प्रबंधक दिलीप यादव का कहना है कि समझाने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे और न ही गार्ड का कहना मानते हैं। मना करने पर झगड़ा करने पर उतर आते हैं।
संपूर्णानगर:व्यापारी नियमों का करे पालन
सुमेरनगर स्थित 39वीं वाहिनी एसएसबी कंपनी के जवानों और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों व व्यापारियों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की। सभी से मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। सहायक कमांडेंट उपेंद्र सिंह धांगी और व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश मौर्या ने सभी दुकानों पर जाकर शर्तों के अनुसार ही अपने टर्न पर दुकानें खोलने और बंद करने की ताकीद की।

दो घंटे खुल रहे बैंक, सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन
लॉकडाउन में कैलाली जिले में बैंकों को दो घंटे खुलने की छूट दी जा रही है, यहां आने वाले लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।
नेपाल में लॉकडाउन लागू हुए डेढ़ माह से अधिक हो गया है। सभी कुछ बंद चल रहा है। कैलाली जिले में बैंकों को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने के निर्देश हैं। सोमवार को धनगढ़ी में दो घंटे बैंक खुले तो भीड़ लग गई। लोगों ने सामाजिक दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed