फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

अब शराब के लिए भी तोड़ा लॉकडाउन

Tue, 05 May 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
corona
दुकान पर शराब लेने को लगी लाइन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में सशर्त छूट के बाद सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं, तो शराब खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दुकानों पर लोग कई बोतल और पेटी खरीदते दिखे। सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की दुकानों पर भीड़ नजर आई। सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोलों के बजाय लोग दुकान के गेट पर ही झुंड में खड़े नजर आए। इससे लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ी हीं और सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए अफसर-पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अनुमान है कि छूट के पहले दिन करीब एक करोड़ की शराब और बीयर की बिक्री हुई।
विज्ञापन

जनपद की कुल 410 शराब और भांग की दुकानों को खोलने के लिए रविवार की देर रात डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने शराब दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित किया है। साथ ही किसी भी दुकान पर पांच ग्राहकों से अधिक उपस्थित न होने के निर्देश दिए हैं, जिसका पालन होता नजर नहीं आया। दुकानों आसपास शराब पीने की सख्त मनाही की गई है। मॉडल शॉप में भी शराब पीने की सुविधा पर बैन रहेगा और इनमें खाने-पीने के सामान की कैंटीन भी बंद रहेंगी। सभी दुकानों पर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के निर्देश सभी दुकानदारों को दिए गए हैं। सोमवार को दुकान खुलते ही विकास भवन के सामने स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर और आबकारी निरीक्षक पंकज विवेक भी दुकानों का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ ही प्रत्येक ग्राहक को अधिकतम एक बोतल या दो अद्धे बेचने के निर्देश दिए। ताकि शराब की जमाखोरी को रोका जा सके।
विज्ञापन

एफएलटू में कुछ पेटी स्टॉक शेष
मार्च में दुकानों का व्यवस्थापन होने के बाद अप्रैल से नया स्टॉक दुकानों पर पहुंचना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते व्यवस्थापन प्रक्रिया अधूरी रह गई और नई शराब की खेप भी गोदामों में नहीं पहुंच पाई है। पहले दिन की बिक्री को देखते हुए अंग्रेजी शराब का टोटा पड़ने के आसार हैं। क्योंकि एफएलटू गोदाम में अंग्रेजी शराब की 250 पेटी ही बची हैं, जबकि बीयर की एक हजार और देशी शराब की 3300 पेटियां शेष हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि सात दिनों में मौजूदा स्टॉक खत्म करना है, क्योंकि सभी दुकानें 25 मार्च की स्थिति में चली गई हैं। उन्होंने बताया कि शराब की नई खेप के सोमवार की रात तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे शराब की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया: शराब की दुकानें खुलने के बाद उमड़ी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद सोमवार सुबह 10 बजे ही शराब की दुकानों के शटर खुलने के बाद से भीड़ लगने लगी। इसको देखते हुए सीओ राकेश कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस बल ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए नियम के मुताबिक शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए। हालांकि दुकानदारों ने दुकानों के बाहर चूने से गोले बनाए थे, लेकिन इसके बाद भी कहीं-कहीं अव्यवस्था दिखाई दी।
गोला: खुले मयखाने तो झूम उठे शाकी
शराब की दुकानें खुलते ही लोगों की लाइन लग गई। आपाधापी में लोगों ने सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा। एसडीएम अखिलेश यादव ने नगर की विभिन्न शराब की दुकानों का निरीक्षण कर स्टाक चेक किया। साथ ही शराब के खरीदारों को भी कड़े निर्देश दिए।

ममरी: ग्रामीण क्षेत्रों में कम खुलीं दुकानें
शासन-प्रशासन की गाइडलाइन मिलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को 50 फीसदी ही दुकानें खुलीं। महेशपुर, ममरी, अहमदनगर, घरधनिया, जड़ौरा, अजान समेत कई स्थानों पर संचालित देशी शराब की दुकानें बंद रहीं । सेल्समैनों का कहना है कि आबकारी विभाग की ओर से सभी दुकानों की सील नहीं खोले जाने से वह बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed