फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन: अपनों की चिंता में परेशान हो रहे परिजन

Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। अचानक लॉकडाउन होने से जो जहां था वह वहीं का होकर रह गया। ऐसे में गैर जिलों से आए लोग जहां लखीमपुर में फंसकर रह गए तो वहीं शहर निवासी दूसरे राज्यों में। किसी का बेटा मुंबई में फंसा है तो कोई खुद लखीमपुर में और उनकी पत्नी, बेटा हरियाणा में। लॉकडाउन को एक लंबा समय हो रहा है। जो लोग बाहर फंसे हैं उनके घरवाले परेशान होने लगे हैं। ऐसे में शहपुरा कोठी निवासी एक परिवार ने मुंबई में फंसे पुत्र की गृहवापसी की मांग की है तो वहीं शहर में निमंत्रण देने आए लखनऊ निवासी वृद्ध ने घर वापस भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेटे की गृह वापसी को लगाई गुहार
मोहल्ला शहपुरा कोठी निवासी मुन्ना लाल वाल्मीकि ने मुंबई में फंसे पुत्र सचिन वाल्मीकि की घर वापसी के लिए डीएम से गुहार लगाई है। मुन्ना लाल का कहना है कि सचिन सा रे गा मा पा-2016 का रनर्स अप है और मुंबई के बोरी वाली ईस्ट में रहता है। लॉकडाउन में वह वहीं पर फंसा हैं। इससे घर के सभी लोग परेशान है। मुन्नालाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बेटे सचिन वाल्मीकि को मुंबई से लाने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

पति लखीमपुर में तो पत्नी, बेटा फंसे हरियाणा में
लखनऊ निवासी भोलाराम कालोरिया (66) जहां शहर में फंस गए हैं तो उनकी पत्नी व बेटा हरियाणा के गांव नारेहड़ी में। उन्होंने बताया कि बेटे की छह अप्रैल को शादी थी, जिसका निमंत्रण देने के लिए वह लखीमपुर और पत्नी, बेटा हरियाणा गए थे। लॉकडाउन के कारण सभी लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि पति पत्नी हृदय, हाई ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज हैं। भोलाराम ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से लखनऊ जाने की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी मर्जीनुसार रिपोर्ट लगा दी। भोलाराम ने डीएम से लखनऊ भिजवाने गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed