{"_id":"5ea6f20e8ebc3e904914a2be","slug":"corona-lakhimpur-news-bly404015747","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। यहां विभिन्न मस्जिदों से मिले बिहार के 12 तब्लीगी जमातियों में तीन के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कस्बा हॉट स्पाट घोषित है। सभी सीमाएं भी सील हैं। कोरोना पॉजिटिव जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन आसपास के जनपदों में कुछ और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सतर्कता में किसी प्रकार की गुंजाइश नहीं रखी जा रही है।
यहां बता दें कि बहराइच में मिले एक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने से आठ दिन पहले ग्राम चंदपुरा स्थित ससुराल आने के कारण वहां उसके संपर्क में आए 17 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है, जिसमें 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रशासन कोई गुंजाइश नहीं छोड़ रहा है।
सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि पड़ोसी जनपदों सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती में मिले कोरोना संक्रमितों की वजह से बहराइच और सीतापुर जिले की सीमाएं सील कर यहां पुलिस पिकेट के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात हैं जो सभी पर पैनी नजर रखे हैं। इसके अलावा कोतवाली में आने वाले आगंतुकों के साथ ड्यूटी से वापस आने वाले पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कोतवाली में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी प्रकार चंदपुरा गांव में भी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के 58 श्रमिकों को उनके घर भेजा
कस्बे की बालिका इंटर कॉलेज में क्वारंटीन हरियाणा प्रांत के 58 श्रमिकों को दोपहर बस से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इन सभी श्रमिकों की 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी थी। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि सरकार के आदेश पर श्रमिकों को उनके घरों के लिए बस से रवाना कर दिया गया है। सभी श्रमिकों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया राजकीय इंटर कॉलेज में कस्बे के पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया था, इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ इन लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर घर भेज दिया गया है, अब यह लोग 14 दिन घर पर क्वारंटीन रहेंगे।