{"_id":"5ea6f20d8ebc3e904e1cb4f0","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4040141113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। पुलिस इन लोगों पर सख्ती कर रही है तो एसपी भी हालात पर नजर रख रहीं हैं लेकिन लोगों के रवैये में सुधार नहीं हो रहा है। इसी क्रम में अब 11 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार को शहर की सड़कों, चौराहों और बाजार में काफी संख्या में लोग बेवजह घूमते दिखे। खपरैल और किराना बाजार पूर्व की तरह गुलजार रहा। पुलिस सड़कों पर घूमकर लॉकडाउन का पालन कराने की पूरी कोशिश करती रही, लेकिन लोगों पर जब इसका असर नहीं तो उसे सख्ती दिखानी पड़ी। ओवरब्रिज, रोडवेज, संकटा देवी और मिश्राना चौकी पुलिस ने चेकिंग की। रोडवेज चौकी इंचार्ज दीपक राय ने एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोक लिया, उनसे लॉकडाउन में बाहर निकलने का कारण पूछा तो उन्होंने दवा लेने जाने की बात कही। इस पर उन्हें जाने दिया। इस दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर छह बाइकों का चालान किया। एसपी पूनम ने भी शहर का भ्रमण किया। लॉकडाउन का लोगों को जहां पालन करने की नसीहत दी वहीं पुलिस को भी कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा।
इधर, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि एलआरपी चौकी इंचार्ज सुंदरलाल की ओर से शहर से सटे गांव छाउछ निवासी अक्षत गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभिषेक, गौरव, मनोज, विजय कुमार वर्मा, थाना फरधान के गांव सेमरहा निवासी कपिल, रविन्द्र वर्मा, कालाडुंड निवासी नितिन वर्मा, देवरिया निवासी संजय कुमार और थाना नीमगांव के गांव बौनिया निवासी राहुल कुमार के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ममरी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हैदराबाद थाना पुलिस ने मोहम्मदी कस्ता मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर मास्क लगाए बेवजह घूम रहे 22 बाइकों का चालान कर एक बाइक सीज कर दी। साथ ही 2500 रुपए जुर्माना वसूला है। पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों को उठक बैठक लगवाकर लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी गई।
सामाजिक दूरी का बंधन तोड़ बैंकों में उमड़ रही भीड़
एक तरफ समाज को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन कड़े निर्णय ले रहा है। वहीं कुछ लापरवाह लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सबसे खराब हालात ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। बैंकों से रुपये निकालने की होड़ लगी है। इससे भारी भीड़ हो रही है। सामाजिक दूरी का पालन न होने से हालात बिगड़ भी सकते हैं।
निघासन जिला सहकारी और इलाहाबाद बैंक के बाहर मौजूद ग्राहक की पासबुक लेकर उनके खाते में पैसा बैंक के अंदर चढ़ाने के बाद बैंककर्मी सारी पासबुक बाहर लाकर एक तख्त पर डाल देता है। ग्राहक अपनी पासबुक उठाने के लिए झुंड में पासबुक खोजने लग जाते हैं। ढखेरवा रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर बिना सैनिटाइज किए लोगों को अंदर प्रवेश कराया जा रहा है। केबिन में कुर्सियां नजदीक होने के कारण लोग बिना रोकटोक बैठ रहे हैं।
जंगबहादुरगंज कस्बे में कई बैंक शाखाएं है, लेकिन इलाहाबाद बैंक, आर्यावर्त बैंक में सामाजिक दूरी नहीं दिख रही। बैंकों के बाहर भारी भीड़ लग रही है।
सिकंद्राबाद थाना नीमगांव क्षेत्र की कस्बा सिकंद्राबाद, बेहजम सहित अन्य स्थानों पर स्थित बैंकों पर भारी भीड़ जुट रही है इससे सामाजिक दूरी की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
मैलानी उज्ज्वला गैस सिलिंडर और जनधन खातों में पैसा आने से खासकर इलाहाबाद बैंक में रोजाना अत्यधिक भीड़ रहती है। दो दिन बाद बैंक खुलने पर सोमवार को भीड़ और अधिक रही। सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस भी बैंक के बाहर तैनात थी, लेकिन इन पुलिसकर्मियों को सामाजिक दूरी का पालन कराने में पसीने छूट रहे हैं।
अमीरनगर कस्बे की आर्यावर्त बैंक में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ के चलते ग्राहक सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए दिखाई पड़े। शाखा प्रबंधक दीपक गौड़ ने बताया कि ग्राहकों को माइक से अलाउंस करके बताया जा रहा है कि सामाजिक दूरी बनाकर रखें। इधर दो दिनों की छुट्टी के बाद बैंक खुला है इसीलिए एकदम भीड़ हो गई है। यह प्रयास किया जा रहा है कि ग्राहक सामाजिक दूरी बनाकर ही खड़े हो।
गुलरिया में शनिवार व रविवार को बंद रहने के बाद जब सोमवार को बैंक खुली तो जन सैलाब उमड़ पड़ा। पडरिया तुला की आर्यावर्त बैंक में महिलाओं तथा पुरुषों की भीड़ ने महामारी की परवाह न करते हुए बैंक के बाहर भीड़ लगाकर सामाजिक दूरी के कानून की धज्जियां उड़ा दीं।