फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

जांच के लिए डॉक्टर ने युवक को नहीं भेजा अस्पताल, हंगामा

Mon, 27 Apr 2020 09:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
corona
ईसानगर। तीन दिन पहले पंजाब से आए ईसानगर के एक व्यक्ति को जांच के लिए डॉक्टर ने जिला अस्पताल नहीं भेजा। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीके स्नेही के निर्देश के बाद संदिग्ध व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 30 वर्षीय युवक पंजाब से 23 अप्रैल को अपने घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह बीमार हो गया। आसपास के लोगों को उसके पंजाब से आने व बीमार होने की जानकारी लगी, तो गांव के कई लोगों ने कोरोना के डर से जांच करवाने को कहा। रविवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर पहुंचे युवक की डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने प्राथमिक जांच की और घर जाने को कह दिया इससे ग्रामीण भड़क गए। जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की मांग कर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख ईसानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर बीके स्नेही ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि पंजाब से आए व्यक्ति मे कोरोना के लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत नहीं मिली है। फिर भी थकान, सरदर्द व पैरों में सूजन को देखते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। उन्होंने किसी तरह की दहशत के बजाय सजग, सतर्क व जागरूक रहने की नसीहत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed