फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

साइकिल से 300 किलोमीटर का सफर तय कर मटेहिया पहुंचे 80 मजदूर

Mon, 27 Apr 2020 09:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
corona
गुलरिया (लखीमपुर खीरी)। लॉकडाउन से परेशान होकर बाहर फंसे मजदूरों ने अब अपने घरों की तरफ रुख कर दिया है। बुधवार को मटेहिया निवासी सोनेलाल अलीगढ़ से पैदल चलकर 300 किमी सफर पूरा कर गांव पहुंचे थे। अब मटेहिया के तीन मजदूरों सहित क्षेत्र के 80 मजदूर फैजाबाद से 300 किमी का सफर तय करके क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपने घर आ गए हैं।
विज्ञापन

मटेहिया निवासी रामचंद्र (60), बिहारी (28), दिलीप (20) जनवरी में गन्ना छिलाई करने फैजाबाद गए थे। मार्च में गन्ना छिलाई का काम खत्म हो गया। घर आने की तैयारी थी कि लॉकडाउन लागू हो गया। इन लोगों के साथ क्षेत्र के 80 मजदूर लॉकडाउन मे फंस गए। पहले सरकार ने 14 अप्रैल तक का समय दिया था तब कुछ आस थी लेकिन लॉकडाउन बढ़ने से धैर्य जवाब दे गया। बैठे-बैठे कब तक पानी खाना खाते। सभी लोगों ने अपने मालिकों से साइकिल की व्यवस्था करने को कहा तो मालिकों ने साइकिल एजेंसी से बात की। किसी तरह साइकिल लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 300 किमी दूरी तीन दिन में तय कर अपने घरों को पहुंचे हैं, जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed