फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

नायब तहसीलदार ने रुकवाई शादी

Mon, 27 Apr 2020 09:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
corona
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के बिरिया टांडा गांव में घर में शादी समारोह होने की सूचना पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री मौके पर पहुंची। उन्होंने 25 से ज्यादा लोगों को देख शादी रुकवा दी। साथ ही शादी समारोह में आए बरातियों को लॉकडाउन का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोराना के चलते लॉकडाउन है। ज्यादा भीड़भाड़ एकत्र करने के लिए प्रशासन की तरफ से मना किया गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री भीरा क्षेत्र में निरीक्षण कर रही थीं। तभी पता चला कि भीरा क्षेत्र के बिरिया टांडा में शादी समारोह चल रहा है। नायब तहसीलदार गांव पहुंच गईं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लगभग 25 से अधिक लोग शादी समारोह में शामिल थे। उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने की सलाह देते हुए शादी समारोह रुकवा दिया और सभी को वापस घर भेज दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चार से पांच लोग शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं, लेकिन पूरी की पूरी बरात लेकर आने पर किसी तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed