{"_id":"5e9476048ebc3e774850d273","slug":"corona-lakhimpur-news-bly402553116","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया इनपुट के बाद आईजी ने नेपाल सीमा पर डारा डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया इनपुट के बाद आईजी ने नेपाल सीमा पर डारा डेरा
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर नेपाली सुरक्षा एजेंसियों से वार्ता करते आईजी एसके भगत। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। चीन से कोरोना संक्रमित लोगों के नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ के प्रयास करने की आशंका के मद्देनजर खुफिया जानकारी के बाद नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत ने तीन दिनों के लिए नेपाल सीमा पर डेरा जमाया है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों ने देश में कोरोना को फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया था। एजेंसियों का कहना है कि नेपाल के हथियार तस्कर जालिम मुखिया ने भारत में कोरोना फैलाने के लिए 40-50 संक्रमितों को भारत में भेजा है। दो सौ संक्रमित चीन से नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद जिले की नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोमवार को आईजी लखनऊ एसके भगत नेपाल बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने गौरीफंटा बॉर्डर का निरीक्षण किया। एसएसबी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। वह तीन दिन तक यहीं रहेंगे। आईजी सहित अन्य अफसर अभी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। माना जा रहा है कि आईजी का नेपाल सीमा पर तीन दिवसीय डेरा चीन से नेपाल के रास्ते कोरोना संक्रमित घुसपैठ होने की आशंका से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।