फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

धौरहरा: तीन किलोमीटर में सील के दायरे में आए चार हॉटस्पॉट पर पुलिस की पैनी नजर

Sun, 12 Apr 2020 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा। कस्बे की मस्जिदों से मिले बिहार के तब्लीगी जमातियों में से तीन की कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो दिन पहले प्रशासन ने कस्बे के तीन किलोमीटर दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया था। इस दायरे में आए चार हॉट स्पॉटों पर पुलिस की पैनी नजर है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। घरों से जो लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उनके साथ सख्ती से पेश आ रही है।
विज्ञापन

कस्बे का मुख्य बाजार हो या चौराहे सब सुनसान पड़े हैं। घरों में बैठे लोग बालकनी से झांककर तैनात पुलिस को देख कर घरों में दुबक जा रहे हैं। एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप ने तीन किलोमीटर का दायरा सील कर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी है। लोगों को पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना भी प्रसारित कर रही है कि सभी कस्बे के लोग अपने अपने घरों में रहें। बाहर निकलने की कोशिश न करें। शनिवार को आईजी जोन एसके भगत, डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी पूनम ने भी कस्बे के हाट स्पाट देखे थे। लोगों को घरों में ही रहते की अपील की थी।
विज्ञापन

घरों में पहुंच रहे कंट्रोल रूम नंबर
धौरहरा। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि लोगों को लॉकडाउन के दौरान कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सर्वे टीम घरों में कंट्रोल रूम के नंबर पहुंचा रही है। साथ ही एनाउंस करके नंबर बताया जा रहा है। कस्बे में 25 डिलीवरी ब्वॉय घर-घर राशन सब्जी फल आदि ऑर्डर करने के बाद पहुंचा रहे हैं। इन सब पर पुलिस और राजस्व कर्मचारी भी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमाएं सील..नहीं पहुंच रहा बाहर से दूध
धौरहरा कस्बे के लोगों ने कंट्रोल रूम को फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि जो बाहर के गांव से दूध कस्बे में आता था। वह सीमा सील होने की वजह से नहीं आ पा रहा है, जिससे लोगों को दूध की दिक्कत हो रही है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कस्बे में दूध सप्लाई करने वाले छह लोगों को पास जारी किए गए हैं। दूध शुद्ध मिले इसलिए पशु धन प्रसार अधिकारी से प्रतिदिन दूध टेस्ट करने के बाद बिक्री के लिए मोहल्ले मोहल्ले दूधिया जा रहे हैं। यदि कोई अन्य भी कस्बे में दूध सप्लाई करता है तो उसे पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed