फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों को 24 घंटे में सामने आने की चेतावनी

Sun, 12 Apr 2020 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जमात में शामिल या फिर उनके संपर्क में आने वालों को 24 घंटे में जांच कराने के लिए सामने आने की चेतावनी दी है। डीएम ने कहा है कि यदि पुलिस खोजकर लाई तो संबंधित के खिलाफ महामारी अधिनियम 1897 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल 12 लोगों केे पुलिस ने धौरहरा कस्बे की तीन मस्जिदों से बरामद किया था। इन 12 जमातियों के साथ इनके संपर्क में आए चार अन्य लोगों के सैैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें से बिहार निवासी तीन जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जबकि अन्य की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए धौरहरा कस्बे केे सील करते हुए मस्जिद वाले एरिया को हॉट स्पॉट के तह चिंहित कर सील कर दिया। इसके बाद पुलिस लगातार छापा मारकर जमात में शामिल और उनके संपर्क में आने वालों को ढूंढ रही है। अधिकारियों केे जिले में जमातियों और उनके संपर्क में आने वालों के छिपे होने की आशंका है। संक्रमण को लेकर डीएमए ने रविवार को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने जमात में शामिल या फिर इनके संपर्क में आने वालों को स्वेच्छा से जांच कराने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। इसके लिए इन लोगों को सीएमओ कार्यालय से लेकर नजदीकी सीएचसी एवं जिला अस्पताल पहुंचना होगा। डीएम ने कहा कि 24 घंटे की समय सीमा बीतने के बाद पुलिस के लाए जाने पर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 के उल्लघंन में महामारी अधिनियम 1897 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन

संभावित कोराना संक्रमण को लेकर 15 के भेजे सैंपल
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों में से 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 155 सैंपल भेजे गए थे, जिसमें से 122 की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें से 119 की जांच रिपोर्ट निगेटिव और तीन की पॉजिटिव रही है। जिनका इलाज बेहजम में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खुलने का डीएम ने बदला समय
कोरोना संक्रमण से बचने से लिए डीएम ने दुकानों के खुलने और सामान देने के दौरान सामाजिक दूरी कायम रखने के लिए गाइड लाइन जारी की है। राजापुर मंडी में फल और सब्जी की दुकानें सुबह तीन बजे से छह बजे तक खुलेंगी। शहर में स्थित फल और सब्जी की स्थायी दुकानें शाम छह बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी। इसके अलावा दूध की स्थायी दुकानेें सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम छह बजे से आठ बजे तक खुलेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed